जीरामजी योजना का भुगतान नहीं, कार्य बाधित

Updated:
विज्ञापन
जीरामजी योजना का भुगतान नहीं, कार्य बाधित

जीरामजी योजना का भुगतान नहीं, कार्य बाधित

विज्ञापन

बलिया बेलौन कदवा प्रखंड के अधिकांश पंचायतों में जीरामजी योजना पूर्व में मनरेगा से निर्माण के बाद मेटेरियल का भुगतान नहीं होने पर पंचायत में विकास कार्य बाधित है. पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया की कुछ मजदूरों का भी भुगतान नहीं हुआ है. सिमेंट, बालू, कंक्रीट आदि मेटेरियल की भी राशि बकाया है. राशि का भुगतान नहीं होने पर प्रतिनियुक्त भेंडर मेटेरियल देने से इन्कार करने के कारण पंचायत में जीरामजी योजना से विकास कार्य बाधित हो रहा है. छह माह पहले योजना पूर्ण होने के बाद भी अब तक मेटेरियल का भुगतान नहीं होने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने आक्रोश जताते हुए कहा की राशि का शीघ्र भुगतान नहीं होता है तो विवश हो कर इस योजना से काम नहीं करने की बात कही. पंचायत प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम पदाधिकारी से शीघ्र भुगतान की मांग की है. मुखिया संघ अध्यक्ष मेराज आलम ने कहा कि राशि भुगतान के अभाव में पंचायतों में दूसरी योजना का शुभारंभ नहीं हो पाने के कारण विकास बाधित रहता है. साथ ही मजदूरों को काम नहीं मिलने से रोजगार के लिए पलायन करने में विवश होना पड़ रहा है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन