न्यू जलपाईगुड़ी व हावड़ा के बीच एनएफआर चलायेगा समर स्पेशल ट्रेन

Updated at : 08 May 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
न्यू जलपाईगुड़ी व हावड़ा के बीच एनएफआर चलायेगा समर स्पेशल ट्रेन

न्यू जलपाईगुड़ी व हावड़ा के बीच एनएफआर चलायेगा समर स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन

– समर स्पेशल ट्रेनों की अवधि भी बढ़ायी प्रतिनिधि, कटिहार आगामी गर्मियों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ से निपटने के लिए 10 मई को हावड़ा व न्यू जलपाईगुड़ी के बीच एक जोड़ी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है. उक्त बात की जानकारी एनएफ रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने दी. उन्होंने बताया कि यात्रियों की बढ़ती भीड़ को लेकर इसके अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों की एक जोड़ी ट्रेन संख्या 07046/07047 चर्लपल्ली- नाहरलगुन- चर्लपल्ली की अवधि और सेवाओं को दोनों दिशाओं में चार अतिरिक्त फेरों की वृद्धि की गयी है. तदनुसार स्पेशल ट्रेन संख्या 03039 हावड़ा- न्यू जलपाईगुड़ी समर स्पेशल 10 मई को हावड़ा से 00:10 बजे रवाना होगी और उसी दिन न्यू जलपाईगुड़ी 10:45 बजे पहुंचेगी. वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 03040 न्यू जलपाईगुड़ी- हावड़ा समर स्पेशल 10 मई को न्यू जलपाईगुड़ी से 12:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन हावड़ा 00:10 बजे पहुंचेगी. यह ट्रेन अलुआबाड़ी रोड, बारसोई, जंगीपुर रोड, आजिमगंज जंक्शन, बैण्डेल आदि रेलवे स्टेशनों से होकर चलेगी. यह ट्रेन 20 कोच की होगी. इसके अलावा ट्रेन संख्या 07046 चारलापल्ली- नाहरलगुन समर स्पेशल को 10 मई से 31 मई तक और ट्रेन संख्या 07047 नाहरलगुन- चारलापल्ली समर स्पेशल को 13 मई से 03 जून तक की अवधि तक के लिए बढ़ाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन