मनिहारी के कन्या मध्य विद्यालय में मॉक ड्रिल का आयोजन

मनिहारी के कन्या मध्य विद्यालय में मॉक ड्रिल का आयोजन
मनिहारी नगर के कन्या मध्य विद्यालय मनिहारी में सिविल डिफेंस को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. स्वयं की रक्षा कैसे करें. इसकी जानकारी दी गयी. प्रधानाध्यापक मुकेश चौरसिया व शिक्षिका अर्चना कुमारी ने बच्चों को आकस्मिक होने वाले घटनाओं के बारे में मॉक ड्रिल का अभ्यास करायी. साथ ही टॉर्च, मोमबत्ती, सूखा सामग्री को साथ क्यों रखना है. इस बारे में जानकारी दी गयी. इस अभ्यास कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. विद्यालय प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार चौरसिया ने भी मॉक ड्रिल करके बच्चों को दिखाए. भयमुक्त रहते हुए स्वयं का सुरक्षित रहने को कहा. शिक्षिका सुमिता कुमारी भी बच्चों को प्रेरित किया. मौके पर विद्यालय के शिक्षक प्रदीप कुमार गुप्ता, मो सलमान, ज्योतिष कुमार, सुमन कुमार टोला सेवक राजेश कुमार, प्रीति कुमारी, अलियारा खातून व विद्यालय के बच्चे उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




