लोगों की समस्याओं से अवगत हुए विधायक

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Aug 2024 7:58 PM

विज्ञापन

कांग्रेस विधायक दल के नेता सह कदवा विधायक डॉ शकील अहमद खान ने रविवार को ग्राम पंचायत बेनी जलालपुर में बैठक कर लोगों की समस्याओं से रूबरू होकर इस का समाधान का प्रयास करने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

बलिया बेलौन. कांग्रेस विधायक दल के नेता सह कदवा विधायक डॉ शकील अहमद खान ने रविवार को ग्राम पंचायत बेनी जलालपुर में बैठक कर लोगों की समस्याओं से रूबरू होकर इस का समाधान का प्रयास करने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर उन्होंने कहा की कदवा का विकास के लिए काम किये है. आगे भी कदवा के लिए काम करते रहेंगे. इसके लिए लोगों को निराशा होने की जरूरत नहीं है. कटिहार से सोनैली, सालमारी होते हुए बलरामपुर तक एसएच 98 का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. कुरूम भाया सालमारी से गायघटटा तक सडक चौड़ीकरण का काम शीघ्र शुरू होगा. इस अवसर पर लोगों ने बलिया बेलौन को प्रखंड का दर्जा, मीरापुर से कुरूम तक तटबंध का पक्कीकरण, कुरूम व चौकी में बैंक शाखा खोलने की मांग की गयी. विधायक ने मांगों को वाजिब बताते हुए इस पर शीघ्र कार्रवाई होने की बात कही. इस अवसर पर दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन