विस में विधायक ने मक्का के समर्थन मूल्य का मामला उठाया

Updated:
विज्ञापन

विस में विधायक ने मक्का के समर्थन मूल्य का मामला उठाया

विज्ञापन

कदवा कदवा विधायक डॉ दुलालचंद्र गोस्वामी ने क्षेत्र के किसानों की समस्या को देखते हुए मक्के के समर्थन मूल्य न्यूनतम करने की मांग किया है. जिससे क्षेत्र के किसानों को काफी आर्थिक मदद मिलेगी. मांग से क्षेत्र के भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मक्का उपजाने वाले बड़े किसान धर्मेन्द्रनाथ ठाकुर ने खुशी जताते हुए कहा कि डॉ गोस्वामी के इस मांग के पूरे हो जाने से क्षेत्र के सभी किसानों को आर्थिक मदद मिलेगी. क्योकि मक्का इस क्षेत्र का प्रमुख नगदी फसल है. अभी जिसका समर्थन मूल्य दो हजार दो सौ पच्चीस रुपये प्रति क्विंटल है. इसके बावजूद किसानों को मजबूरी में गुलाबबाग मंडी जाकर मक्का औने पौने दाम में बेचना पड़ता है. जिसमे किसानों को एक हजार सात सौ पचास रुपये प्रति क्विंटल लागत से कम मूल्य मिल रहा है. जिससे किसानों को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है. यदि किसानों के व्यापक हित को देखते हुए मक्का की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य में किया जाय तो क्षेत्र के किसानों को आर्थिक बल मिलेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन