शहर से लेकर गांव तक सदस्यता अभियान चलाया

शहर से लेकर गांव तक सदस्यता अभियान चलाया
कटिहार राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के द्वारा शहर से लेकर गांव तक सदस्यता अभियान चलाया गया. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सहनी ने सदस्यता रथ को हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया. जहां जिला के कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी, बरारी व कोढ़ा आदि क्षेत्र में रथ को घुमाया गया. राष्ट्रीय अध्यक्ष सहनी ने कहा कि बिहार का जो विकास होना चाहिए वह नहीं हो पाया है. बिहार में बदलाव की जरूरत है. कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव, जिला अध्यक्ष राजकुमार मंडल, जमाल, गंगा केवट, निशार अलम, संजय महतो, सुनील कुमार सिंह निषाद, खुशबू श्रीवास्तव, संतोष मालाकार, मिथुन कुमार सिंह निषाद, पृथ्वी सदा, मोतीलाल शर्मा, मानिकचंद सहनी, श्रवण पासवान आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










