सामाजिक सुरक्षा योजना से जोड़ने के लिए मैगा कैंप का किया आयोजन

सामाजिक सुरक्षा योजना से जोड़ने के लिए मैगा कैंप का किया आयोजन
हसनगंज जगरनाथपुर पंचायत भवन प्रांगण में कवच परियोजना के तहत बाल विवाह व बाल श्रम मुक्त पंचायत निर्माण के लिए एक मेगा कैंप का आयोजन किया. शिविर में दर्जनों से अधिक ग्रामीणों को आयुष्मान, राशन कार्ड, पेंशन, श्रम पंजीयन जैसी विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा गया. उद्देश्य बच्चों व महिलाओं का सशक्तिकरण है. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव ने बताया कि इस मैगा कैंप का मुख्य उद्देश्य है कि बाल श्रम व बाल विवाह की रोकथाम कर बच्चों को शिक्षित और सुरक्षित बनाना है. लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, बैंक खाते, पेंशन, श्रमिक पंजीकरण कराया गया. मैगा कैंप से संबंधित अधिकारी साकिब ने बताया कि इस तरह के शिविरों के माध्यम से सैकड़ों लोग सीधे सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं. जो क्षेत्र के विकास में सहायक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










