मछली मारने के विवाद में पीटकर किया घायल

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन

कटिहार

अमदाबाद थाना क्षेत्र में मछली मारने के विवाद में एक युवक को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. उसे परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, वहां से रेफर किये जाने पर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. सदर अस्पताल में इलाजरत घायल पवन महलदार ने बताया कि वह हाट में मछली बेच रहा था. इसी दौरान जीवन महलदार वहां पहुंचा तथा गोगाबीझील में मछली मारने की बात कहते हुए उससे बकझक करने लगा. दोनों में झगड़ा होते देख जीवन के अन्य भाई व परिजन वहां पहुंच गये तथा उसे पीटने लगे. स्थानीय लोगों की मदद से हाट में हो रहे झगड़े को सुलझाया गया. गुरुवार की सुबह पुनः जीवन अपने भाई एवं अन्य सहयोगियों के साथ पवन के घर पर पहुंचा तथा घर में तोड़फोड़ कर उसके तथा उसके माता-पिता को पीट कर घायल कर दिया.

आपसी विवाद में युवक को पीट कर किया घायल

कटिहार. डंडखोरा थाना क्षेत्र के बिल्लर पाड़ा में आपसी विवाद में एक युवक को उसके ही चचेरे भाई ने पीटकर घायल कर दिया. घायल सूरज कुमार मंडल ने बताया कि किसी बात को लेकर उसके चचेरे भाई देवाशीष व कन्हैया ने पीट उसके साथ मारपीट की व उसे घायल कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन