सड़क किनारे वाहनों को खड़ी किये जाने से घटित हो रही बड़ी दुर्घटनाएं

Updated at : 08 May 2025 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क किनारे वाहनों को खड़ी किये जाने से घटित हो रही बड़ी दुर्घटनाएं

सड़क किनारे वाहनों को खड़ी किये जाने से घटित हो रही बड़ी दुर्घटनाएं

विज्ञापन

– सड़क किनारे खड़ी लोडेड मक्का ट्रैक्टर से टकरा कर आठ लोगों की मौत के बाद भी नहीं जगा पुलिस, प्रशासन कुरसेला एनएच 31, एसएच 77 किनारे वाहनों को खड़ी किये जाने से दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है. खासकर रात में सड़क किनारे वाहनों के खड़ी करने से धोखे में हादसा का आशंका बढ़ जाती है. मार्गो पर दुर्घटना के इस तरह के अनेकों घटानाएं घटित हो चुकी है. हाल ही में एसएच 65 पर राते के अंधेरे में सड़क किनारे मक्का लदी ट्रैक्टर से टकरा कर स्कॉर्पियो सवार आठ बारतियों की मौके पर मौत होने की घटना के बावजूद पुलिस, प्रशासन चेत नहीं पाया है. नेशनल हाईवे और स्टैट हाइवे पर कुरसेला बाजार से लेकर चौक चौराहा के आस पास मालवाहक ट्रक, ट्रैक्टर आदि वाहन सड़क किनारे खड़ा कर दिया जाता है. जिससे मार्गों पर सुचारु परिचालन में बाधाएं उत्पन्न होती है. सड़क पर घटित दुर्घटनाओं में बाइक सवार, चार चक्का वाहन सड़क सहित अन्य वाहन किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्रक से टकरा कर हादसे का शिकार हो जाया करते है. परिवाहन विभाग से पार्किंग को लेकर सख्ती नहीं बरतें जाने से चालक सड़क किनारे वाहनों को खड़ा कर जाते हैं. एसएच 65 के दियारा चांदपुर बजरंगवली मंदिर के समीप सड़क किनारे खड़ी मक्का लदा ट्रैक्टर ट्राली से बराती सवार स्कॉर्पियो रात के अंधेरे में टक्कर खाकर आठ जिन्दगी के मौत का वजह बन गया. राष्टीय उच्च पथ 31 व स्टैट हाईवे 77 परिचालन के दृष्टी से व्यस्तम सड़क बन चुका है. नया चौक कुरसेला के एनएच 31 का भाग फुटपाथी दुकानदारों ने अतिक्रमित कर रखा है. अतिक्रमण से परिचालन में सड़क संकरा बना रहता है. उस पर सड़कों के पिलिंथ भाग पर वाहनों के खड़ा किये जाने से सुचारु परिचालन में कठिनाई बनी रहती है. ऑटो, टोटो के कुरसेला चौक के सड़क पर खड़े किये जाने से परिचालन में अवरोध उत्पन्न करती है. बस पड़ाव के साथ ऑटो, टोटो का पड़ाव नहीं बन पाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन