बारसोई में दाऊ बलभद्र व बहन सुभद्रा संग भ्रमण पर निकले भगवान जगन्नाथ

Updated:
विज्ञापन
बारसोई में दाऊ बलभद्र व बहन सुभद्रा संग भ्रमण पर निकले भगवान जगन्नाथ

बारसोई में दाऊ बलभद्र व बहन सुभद्रा संग भ्रमण पर निकले भगवान जगन्नाथ

विज्ञापन

– बारसोई में निकाली गयी भव्य रथ यात्रा हजारों की संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बारसोई दाऊ बलभद्र व बहन सुभद्रा संग भ्रमण करने के लिए भगवान जगन्नाथ रथ पर सवार होकर शुक्रवार को निकले. इसको लेकर बारसोई में भाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रखंड के अति प्राचीन नर्मदेश्वर शिव मंदिर बारसोई घाट में हजारों की संख्या में भक्त भगवान के रथ की रस्सी को खींचकर अपने भाग्य पर इठलाते नजर आये. इसको लेकर मंदिर कमेटी के द्वारा भव्य व्यवस्था की गई थी. गाजे बाजे के साथ भगवान के रथ के आगे आगे श्रद्धालु रस्सी खींचते चले जा रहे थे. यह रथ यात्रा नर्मदेश्वर शिव मंदिर से प्रारंभ होकर बारसोई गुमटी, बारसोई स्टेशन, चमरा गोदाम आदि होते हुए पुणः मंदिर में जाकर समापन हुई. रथ यात्रा को लेकर बारसोई अनुमंडल प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्था की गई थी. सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे. ज्ञात हो कि प्रत्येक वर्ष अषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष में भव्य रथ यात्रा निकाली जाती है. जिसमे हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन