कटिहार सदर अस्पताल में आज किस विशेषज्ञ डॉक्टर से मिलेगा इलाज? OPD और इमरजेंसी का पूरा शेड्यूल देखें

Updated:
विज्ञापन
कटिहार सदर अस्पताल में आज किस विशेषज्ञ डॉक्टर से मिलेगा इलाज? OPD और इमरजेंसी का पूरा शेड्यूल देखें

सांकेतिक तस्वीर

Katihar Sadar Hospital OPD : कटिहार सदर अस्पताल ने शनिवार का OPD रोस्टर जारी किया है. जानिए मेडिसिन, डेंटल, ईएनटी और गायनो विभाग में कौन डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे और इमरजेंसी सेवा का समय क्या है.

विज्ञापन

कटिहार से राज किशोर चौरसिया की रिपोर्ट

Katihar Sadar Hospital OPD: अगर आप शनिवार को सदर अस्पताल कटिहार में इलाज कराने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि किस विभाग में कौन डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे. अस्पताल प्रबंधन ने शनिवार के लिए ओपीडी और इमरजेंसी का रोस्टर जारी कर दिया है. मरीज अपनी बीमारी के अनुसार संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं. ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक निर्धारित किया गया है.

अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से अपील की है कि वे पहले पर्ची काउंटर से पंजीकरण कराएं और फिर संबंधित विभाग में जाकर डॉक्टर से परामर्श लें. इससे इलाज की प्रक्रिया आसान और व्यवस्थित रहेगी.

मेडिसिन विभाग में इन बीमारियों का होगा इलाज

मेडिसिन विभाग में डॉ. उदयन मरीजों का इलाज करेंगे. उनके पास बुखार, सर्दी-खांसी, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, पेट दर्द, गैस, लीवर और किडनी से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ सांस संबंधी और मौसमी बीमारियों का उपचार कराया जा सकता है.

पटना: बीएसएससी अभ्यर्थियों ने लंबित परीक्षाओं की तिथि जारी करने की मांग को लेकर आयोग कार्यालय में प्रदर्शन किया. 10-15 दिन में तारीख नहीं आने पर महाआंदोलन की चेतावनी दी.

दांत और कान-नाक-गला के मरीज भी पहुंच सकते हैं

दंत रोग विभाग में डॉ. ए.के. सिंह उपलब्ध रहेंगे. उनके पास दांत दर्द, मसूड़ों से खून आना, दांत में कीड़ा लगना, दांत हिलना, मुंह के छाले, दांतों की सफाई और दांत निकालने जैसी समस्याओं का इलाज किया जाएगा.

ईएनटी विभाग में डॉ. विपिन कुमार मरीजों को देखेंगे. कान का बहना, कम सुनाई देना, गले में खराश, टॉन्सिल, नाक से खून आना, साइनस और आवाज बैठने जैसी समस्याओं के लिए मरीज उनसे परामर्श ले सकते हैं.

महिला रोग विशेषज्ञ भी रहेंगी उपलब्ध

गायनो विभाग में डॉ. अभिरुचि मनु और डॉ. ममता कुमारी मरीजों का इलाज करेंगी. महिलाओं की माहवारी संबंधी परेशानी, सफेद पानी की समस्या, गर्भावस्था की जांच, प्रसव पूर्व परामर्श, पेट के निचले हिस्से में दर्द और बांझपन से जुड़ी समस्याओं के लिए इनसे सलाह ली जा सकती है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इमरजेंसी सेवा रहेगी 24 घंटे चालू

सदर अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं चौबीसों घंटे जारी रहेंगी. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. सुशांत कुमार इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर रहेंगे. दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक डॉ. सानंद प्रेम मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं रात 9 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ. दीपक कुमार इमरजेंसी की जिम्मेदारी संभालेंगे.

अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि सामान्य बीमारी होने पर ओपीडी समय का ही उपयोग करें. दुर्घटना, हार्ट अटैक, तेज बुखार, प्रसव पीड़ा या अन्य गंभीर स्थिति में ही इमरजेंसी सेवा का इस्तेमाल करें, ताकि गंभीर मरीजों को बिना देरी के उपचार मिल सके.

इसे भी पढ़ें: अगले 72 घंटे के लिए बिहार के इन जिलों के लोग हो जाएं सावधान, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

बिहार के इन दो जिलों में जमीन के नीचे बनेगी ब्लास्ट-प्रूफ रेल लाइन, जंग में बंकर का करेगी काम

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन