कटिहार में सुबह 7:30 बजे बजेगी आरती, मां के दर्शन के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
Published by : Pratyush Prashant Updated At : 17 May 2026 7:35 AM
Katihar Durga Mandir
Katihar Durga Mandir: कटिहार के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में सुबह से लग रही लाइन, जानिए पूजा और आरती का पूरा समय
Katihar Durga Mandir: कटिहार से सूरज गुप्ता की रिपोर्ट .कटिहार शहर का प्रसिद्ध सार्वजनिक दुर्गा मंदिर इन दिनों श्रद्धालुओं की आस्था का बड़ा केंद्र बना हुआ है. हर दिन सुबह से ही यहां पूजा-अर्चना और मां दुर्गा के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. मंदिर में न सिर्फ नियमित पूजा होती है, बल्कि सुबह और शाम दोनों समय सामूहिक आरती का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं.
रविवार को मंदिर प्रशासन की ओर से पूजा और आरती का समय निर्धारित किया गया है. सुबह 7:30 बजे और शाम 7:30 बजे मां दुर्गा की विशेष आरती होगी. मंदिर परिसर में आरती के दौरान घंटों और शंखध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठता है.
सुबह से दोपहर तक लगातार होगी पूजा-अर्चना
मंदिर समिति के अनुसार सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर सकेंगे. इसके बाद दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे तक मंदिर बंद रहेगा. फिर दोबारा अपराह्न 3:00 बजे से रात 9:30 बजे तक मंदिर में पूजा-अर्चना का क्रम जारी रहेगा.
श्रद्धालुओं को निर्धारित समय के दौरान सामूहिक आरती में शामिल होने का अवसर मिलेगा. मंदिर प्रशासन ने भक्तों से समय का ध्यान रखते हुए दर्शन करने की अपील की है, ताकि व्यवस्था सुचारु बनी रहे.
अलग-अलग पंडितों को मिली पूजा की जिम्मेदारी
मंदिर में पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों की जिम्मेदारी अलग-अलग पंडितों को सौंपी गई है. इनमें पंडित अजय मिश्रा, पंडित सच्चिदानंद पाठक, पंडित हीरा झा और पंडित दिलीप झा शामिल हैं. सभी पंडित निर्धारित समय के अनुसार पूजा-पाठ और आरती संपन्न कराएंगे.
मंदिर समिति का कहना है कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है ताकि किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े.
दूर-दूर तक फैली है मंदिर की प्रसिद्धि
कटिहार का यह सार्वजनिक दुर्गा मंदिर शहर ही नहीं, बल्कि आसपास के इलाकों में भी काफी प्रसिद्ध माना जाता है. नवरात्र और विशेष धार्मिक अवसरों पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. स्थानीय लोगों के अनुसार मां दुर्गा के दरबार से कोई भक्त खाली हाथ नहीं लौटता.
इसी आस्था और विश्वास के कारण हर दिन सुबह से देर रात तक मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ और जयकारों से गूंजता रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










