“हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेदारी” थीम पर कटिहार के 2000 विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित

Updated:
विज्ञापन

विद्यालय मे आयोजित संगोष्ठी मे शामिल अभिभावक

संगोष्ठी में अभिभावकों को बच्चों के अधिगम और विकास में विद्यालय तथा परिवार दोनों की समान भूमिका के महत्व के बारे में जानकारी दी गई

विज्ञापन

कटिहार से सूरज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट:

कटिहार: जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में शनिवार को पहली से आठवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अभिभावकों और शिक्षकों की संगोष्ठी आयोजित की गई. यह कार्यक्रम “हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेदारी” थीम पर लगभग 2000 विद्यालयों में एक साथ संपन्न हुआ.

संगोष्ठी में अभिभावकों को बच्चों के अधिगम और विकास में विद्यालय तथा परिवार दोनों की समान भूमिका के महत्व के बारे में जानकारी दी गई. इस दौरान अभिभावकों को बच्चों की नियमित विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित करने और घर पर पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया गया.

कार्यक्रम में बताया गया कि यदि बच्चों को घर पर उचित शैक्षणिक माहौल मिलेगा तो वे नियमित रूप से विद्यालय आएंगे और सीखने की प्रक्रिया में बेहतर भागीदारी कर सकेंगे.

इसके अलावा संगोष्ठी में अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया. उन्हें यह भी सलाह दी गई कि बच्चों को नाश्ता कराकर ही स्कूल भेजें ताकि उनका शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर हो सके.

जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चंद्र चौधरी ने बताया कि विभागीय निर्देश के अनुसार जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में यह अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की जा रही है. उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है.

उल्लेखनीय है कि प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर द्वारा जारी निर्देशों के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी प्रारंभिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को इसके सफल क्रियान्वयन के निर्देश दिए थे.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन