हरिनाम संकीर्तन को लेकर निकाली कलश शोभायात्रा

Updated at : 26 Jun 2025 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
हरिनाम संकीर्तन को लेकर निकाली कलश शोभायात्रा

हरिनाम संकीर्तन को लेकर निकाली कलश शोभायात्रा

विज्ञापन

– यज्ञ स्थल पर विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापित डंडखोरा भमरैली पंचायत में महावीर मंदिर से चौबीस प्रहर अखंड हरि नाम संकीर्तन का आयोजन को लेकर गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकल गयी. गाजेबाजे के साथ निकली शोभायात्रा में 551 से अधिक कन्या एवं महिलाएं व स्थानीय श्रद्धालु़ओ ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया. कलश शोभायात्रा महाराज स्थान बालूगंज टोला काली स्थान रघेली कृष्ण पोखर के पास जल भरकर के विभिन्न गांव होते हुए यज्ञ यज्ञ स्थान स्थापित किया. धार्मिक गीतों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ. वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश को यज्ञ पर बनाये गये विभिन्न देवी देवताओं के पूजा पंडालों मे स्थापित की गयी. विभिन्न गांव से कीर्तन मंडली, रामलीला मंडली को बुलाया गया है. यह हरिनाम संकीर्तन शुक्रवार से सोमवार दोपहर तक चलेगा. हकरू शर्मा, सीताराम मंडल, भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष निर्मल विश्वास, मुरली पोद्दार, मिथिलेश विश्वास, अमरनाथ विश्वास, चंदन विश्वास, बबलू शर्मा, संतोष शर्मा, बंटी शर्मा, चंदन विश्वास, संतोष दास, डिगेन दास, प्रदीप पोद्दार, पैक्स अध्यक्ष कन्हैया विश्वास, चमरू शर्मा, विकास शर्मा, पप्पू विश्वास, मुन्ना विश्वास, प्रवीण भारती, गोपाल दास सहित स्थानीय ग्रामीण जुटे हुए है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन