कचना पुलिस ने 108 बोतल शराब संग तस्कर को दबोचा

Updated at : 17 May 2025 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
कचना पुलिस ने 108 बोतल शराब संग तस्कर को दबोचा

कचना पुलिस ने 108 बोतल शराब संग तस्कर को दबोचा

विज्ञापन

बारसोई अंग्रेजी शराब की 108 बोतल के साथ बारसोई के कचना पुलिस ने शनिवार को एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. शराब ले जाने के लिए प्रयोग की जा रही बाइक को भी जब्त कर लिया है. कचना थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने उक्त कार्रवाई की है. सूचना मिली कि पश्चिम बंगाल से शराब लाई जा रही है. जिस पर त्वरित निर्णय लेते हुए टीम गठित कर बिघोर हाट के समीप स्थित भाकुरमणि पोखर के पास कार्रवाई की गयी. पकड़े गए शराब लगभग 17 लीटर है. पकड़े गए तस्कर की पहचान कदवा प्रखंड के बलिया बेलौन थाना के बटोरा गांव निवासी विद्यानंद सिंह के पुत्र गोनू कुमार सिंह के रूप में हुई है. उसके पास शराब ले जाने के लिए प्रयोग की गई बाइक को भी जब्त कर लिया गया है. उस पर मध्य निषेध एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन