गांवों में जदयू ने चलाया सदस्यता अभियान

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 28 Jan 2026 6:51 PM

विज्ञापन

गांवों में जदयू ने चलाया सदस्यता अभियान

विज्ञापन

डंडखोरा जदयू की ओर से चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के तहत प्रखंड के विभिन्न पंचायत में कई लोगों को सदस्य बनाया गया. जदयू सदस्यता अभियान के तहत रायपुर पंचायत अंतर्गत सकरेली, बिजैली, गोरखपुर सहित कई गांव में लोगों को जदयू की सदस्यता दिलायी. जदयू नेता राजू सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कल्याणकारी योजनाओं व उसकी नीतियों को देखते हुए लोगों ने उत्साह के साथ जदयू का सदस्यता ग्रहण कर रहे है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर वर्ग को ख्याल रखे है. पेंशन योजना की राशि मे बढ़ोतरी, 120 यूनिट बिजली फ्री, महिलाओं को योजनाओं से लाभ देने का काम कर रहे हैं. जोरशोर से कदवा विधानसभा में जदयू का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. सदस्यता अभियान के तहत सकरेली निवासी ललित मंडल, गुलशन कुमार, अनूप लाल मंडल, राजेंद्र मंडल, रामनिवास मंडल, महेंद्र मंडल, मदन कुमार मंडल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण किया. जदयू नेता राजू सिंह उर्फ राजेश के अलावा पूर्व मुखिया विष्णु देव हांसदा, पंचायत समिति सदस्य वरुण कुमार, संजय कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन