IRCTC Navratri: नवरात्रि में व्रतियों के लिए होगी फलाहार थाली की व्यवस्था, रेल यात्रियों को रेलवे ने दिया तोहफा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 28 Sep 2024 3:47 PM
IRCTC Navratri Special: नवरात्रि में व्रत के दौरान आप लंबे सफर पर कहीं निकलने वाले हैं तो फलाहार के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. यात्रियों की सुविधा के लिए IRCTC द्वारा फलाहार भोजन की व्यवस्था की गई है. इसके लिए सिर्फ आपको एक टोल फ्री नंबर पर कॉल करना होगा.
IRCTC Navratri : भारतीय रेलवे समय-समय पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अपनी सेवाओं को अपडेट करती है. इसी कड़ी में इंडियन रेल कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (IRCTC) ने नवरात्रि में ट्रेन सफर करने वाले व्रतियों के लिए खान-पान की विशेष व्यवस्था की है. आम दिनों में तो सफर के दौरान यात्रियों को खाने पीने से संबंधित कोई भी परेशानी नहीं होती है, लेकिन नवरात्रि के समय यात्रा कर रहे व्रतियों के सामने शुद्ध भोजन को लेकर काफी असमंजस की स्थिति रहती है. इसी परेशानी को देखते हुए नवरात्रि में कटिहार रेल मंडल के अंतर्गत सभी स्टेशनों पर एवं ट्रेन में यात्रियों को आसानी से शुद्ध एवं सात्विक भोजन प्राप्त हो सके इसकी व्यवस्था की जा रही है. 3 अक्टूबर से शुरू हो रही नवरात्रि को लेकर IRCTC यात्रियों को असुविधा न हो इसकी तैयारियां में जुटी हुई है.
क्या-क्या मिलेगा
नवरात्रि के दौरान ट्रेन से सफर करने वाले व्रतियों को ध्यान रखते हुए IRCTC एक मेन्यू जारी करने जा रही है. इस दौरान व्रतियों को दिए जाने वाले भोजन का विशेष ध्यान रखा जाएगा. कटिहार रेल मंडल के DRM सुरेंद्र कुमार ने बताया कि रेल मंडल के अंतर्गत सभी स्टेशनों पर स्टेटिक यूनिट के अलावा वन स्टेशन वन प्रोडक्ट वाले सभी स्टॉल पर नवरात्रि के मौके पर यात्रियों के लिए निर्धारित मूल्य पर व्रत से संबंधित फल, जूस, दूध, पानी इत्यादि रखने के लिए दिशा निर्देश दिया गया है.
एक कॉल और सीट पर आ जाएगी थाली
DRM सुरेंद्र कुमार ने कहा कि अगर ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं तो आप ऑनलाइन माध्यम से अपने लिए व्रत या उससे जुड़े खाने की मांग कर सकते हैं. इस सुविधा को पाने के लिए पैसेंजर को ऑनलाइन ऑर्डर करना होगा और शुद्ध-सात्विक थाली उनके सीट पर पंहुचा दी जाएगी. ई कैटरिंग सर्विस के टोल फ्री नंबर 1323 पर कॉल करके आप खाने की थाली, फल, जूस, दूध और पीने का पानी सीट पर पा सकेंगे.
इसे भी पढ़ें: SSC Exam: परीक्षा से पहले SSC की बड़ी कार्रवाई, 400 सॉल्वर को किया चिह्नित, परीक्षा से हुए डिबार
Smart Meter नहीं स्मार्ट चीटर है… तेजस्वी ने बिहार सरकार को घेरा, BJP का पलटवार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










