अप्रैल माह में 227 कांड का निष्पादन कर 187 आरोपित को किया गिरफ्तार

Updated at : 18 May 2025 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
अप्रैल माह में 227 कांड का निष्पादन कर 187 आरोपित को किया गिरफ्तार

अप्रैल माह में 227 कांड का निष्पादन कर 187 आरोपित को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कटिहार जिला अंतर्गत अप्रैल माह में कुछ थानों ने बेहतर प्रदर्शन किया है तो कुछ ने निम्न कार्रवाई की है. एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना में 72 कांड का निष्पादन कर 45 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें 21. 93 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल, दो अपहृता, 17 किलोग्राम ग्लूकोज, 7750 रूपया एवं दो बाइक जब्त किया है. पुलिस ने मध् निषेध विभाग के तहत कार्रवाई करते हुए 48 लीटर देसी शराब 59.750 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. नगर थाना पुलिस ने 278 अधिपत्रों का निष्पादन किया है. कोढ़ा थाना में 42 कांड का निष्पादन कर 46 लोगों को गिरफ्तार किया. इस मामले में 1.3 ग्राम गांजा, एक मोटर, एक अपहृता,3260 रुपया, एक मोबाइल, एक देशी पिस्तौल एवं एक जिंदा कारतूस दो बाइक बरामद कर 37 लीटर देसी शराब बरामद किया है. इसमें 307 अधिपत्रों का निष्पादन किया गया है. अमदाबाद थाना पुलिस ने 32 कांड का निष्पादन कर 37 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें दो अपहृता, दो सौ लीटर जावा महुआ, दो बाइक 70.57 लीटर विदेशी शराब बरामद कर 48 अधिपत्रों का निष्पादन किया. आजमनगर थाना में 41 कांड का निष्पादन किया गया. जिसमें 15 लोगों की गिरफ्तारी कर दो बाइक, 39. 50 लीटर देसी शराब,25.125 लीटर विदेशी शराब बरामद कर 92 अधिपत्र का निष्पादन किया है. जबकि जिला अंतर्गत अप्रैल माह में निम्न प्रदर्शन करने वाले थानों हसनगंज थाना पुलिस ने जो कांड का निष्पादन कर 10 लोगों की गिरफ्तारी की है. जिसमें तीन मोटर पंप सेट, एक बाइक, चार पहिया वाहन 5 लीटर देसी शराब 180 लीटर विदेशी शराब तथा एक किस अधिपत्रों का निष्पादन किया है. इसी प्रकार पोठिया थाना ने 14 कांड का निष्पादन कर 18 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने एक बाइक जब्त कर 74 अधिपत्रों का निष्पादन किया. बलिया बैलौन थाना पुलिस ने सत्रह कांड का निष्पादन कर बारह आरोपितों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने 5 लीटर देसी शराब 842.97 लीटर विदेशी शराब तीन बाइक, एक पहिया वाहन, एक मोबाइल को जब्त किया है. जिसमें 14 अधिक पत्रों का निष्पादन किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन