बेनी मजार शरीफ में दावत ए इफ्तार का आयोजन
बेनी मजार शरीफ में दावत ए इफ्तार का आयोजन
बलिया बेलौन बेनी जलालपुर मजार शरीफ प्रांगण में रोजेदारों के लिए दावत ए इफ्तार का आयोजन रविवार को कमेटी सदस्यों ने किया. मुखिया प्रतिनिधि नाहीद आलम ने बताया की इस अवसर पर सैकड़ों रोजेदार शरीक होकर देश में अमन, शांति के लिए दुआ ए खैर किया. साथ ही एक दूसरे को रमजानुल मुबारक की बधाई दी. इफ्तार पार्टी में सभी समुदाय के लोगों ने शरीक होकर एक दूसरे से मिल कर रहने, प्रेम भाईचारा का परिचय दिया. इफ्तार के बाद रोजेदारों ने मगरीब की नमाज के बाद हजरत ख़्वाजा रोशन चिराग उर्फ धौताल बाबा के मजार शरीफ में फातेहा खानी में शरीक होकर सभी लोगों की मगफिरत के लिए दुआ की. दावत ए इफ्तार के मौके पर इमाम साहब मौलाना मंजूर आलम ने कहा की रमजानुल मुबारक सब से अफजल महीना है. मौके पर नाहिद आलम, मेराज आलम, शर्फुद्दीन, अबुल कलाम, मजाहिर आलम, जहांगीर आलम, शमीम आलम, जाहिद आलम, मंजूर आलम, नसीम अख्तर, मंटू, शमसाद आलम, अंजार, मासूम, हाजी मसूद, हाजी इमामुल होदा सहित सभी कमेटी सदस्य मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए