मनिहारी में धूमधाम से मनाया गया हुल दिवस

मनिहारी में धूमधाम से मनाया गया हुल दिवस
मनिहारी जिले के मनिहारी के नीमा में हुल दिवस मनाया गया. देश की आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान आदिवासी समुदाय के वीर शहिदों की याद में हुल दिवस मनाया गया. नीमा पंचायत की सिमलजुड़ी गांव के आदिवासी समुदाय के लोगों ने पारंपरिक तीर व धनुष के साथ सिद्दो कान्हू, तिलका मुर्मू, बिरसा मुण्डा व रघुनाथ मुर्मू के तैल्य चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर याद किया. आदिवासी संगठन के प्रदेश महासचिव चांदो मुर्मू, जिला संगठन के श्याम लाल हेम्ब्रम ने बताया कि 30 जून 1855 को सिद्दो कान्हु के नेतृत्व मे कई आदिवासी के वीर सपुत ने अपनी कुर्वानी दी थी. आज उन्ही वीर सपुत के याद मे यह हुल दिवस का आयोजन कर उन्हें याद किया जा रहा है. हुल दिवस में उपस्थित लोगों से सिद्दो कान्हु के बताये रास्ते पर चलने की अपील किया. लाल बिहारी मरांडी, अनिल किस्कु, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सोरेन, बबलु सोरेन, श्रीलाल सोरेन, पांचु सोरेन, पंच सदस्य पलटन आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




