ePaper

कटिहार सहित पूर्वोत्तर के अन्य रेलवे स्टेशन से चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

Updated at : 06 Feb 2026 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
कटिहार सहित पूर्वोत्तर के अन्य रेलवे स्टेशन से चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कटिहार सहित पूर्वोत्तर के अन्य रेलवे स्टेशन से चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कटिहार रेलवे इस साल भी आगामी होली त्यौहार के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है. यह स्पेशल ट्रेन सेवाएं यात्रियों को यात्रा के लिए ज़्यादा विकल्प देने, उनकी सुविधा सुनिश्चित करने और त्यौहारों के मौसम में आरामदायक और सुगम यात्रा की सुविधा देने के लिए स्पेशल ट्रेन चल रही है. रेलवे ने पूरे देश में पहले ही कुल 1,410 होली स्पेशल ट्रेनों की योजना बनाई है. त्योहारों की भीड़ को देखते हुए तथा यात्रियों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए और भी अतिरिक्त ट्रेनों की योजना बनाई जा रही है. इस पहल के तहत, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) भी पूर्वोत्तर क्षेत्र में बढ़ती यात्रा मांग को पूरा करने के लिए होली स्पेशल ट्रेनें चलायेगी. इन प्रस्तावित सेवाओं का उद्देश्य मुख्य स्थानों को जोड़ना और नियमित ट्रेनों में भीड़ कम करना है. ताकि यात्री रंगों का त्यौहार अपने परिवारों के साथ सुरक्षित, सुविधाजनक और समय पर मना सकें. होली के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के असम के नारंगी, कटिहार रेल मंडल के कटिहार, किसनगंज न्यू जलपाईगुड़ी से कुछ साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करेगी. ये ट्रेनें उत्तर भारत के महत्वपूर्ण गंतव्यों जैसे गोरखपुर, अमृतसर और अन्य प्रमुख जगहों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी. जिससे होली के दौरान यात्रियों को आरामदायक और बिना किसी व्यवधान के यात्रा का मौका मिल सके. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे यात्रियों की सुविधा को लेकर होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन कर रही है.यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे होली स्पेशल ट्रेनों के रूट, शेड्यूल और बुकिंग उपलब्धता के बारे में विस्तार जानकारी के लिए आधिकारिक रेलवे माध्यमों से अद्यतन रहें. कपिंजल किशोर शर्मा, सीपीआरओ, एनएफ रेलवे

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन