विद्यालय में हिन्दु नववर्ष धूमधाम से मनाया गया
विद्यालय में हिन्दु नववर्ष धूमधाम से मनाया गया
कटिहार सदर स्थित अरुण चौधरी सरस्वती शिशु मंदिर, बरमसिया में रविवार को हिन्दु नववर्ष धूमधाम से मनायी गयी. इस अवसर पर सभी बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली. भारत माता की जय के नारे से पुरा शहर गुंज उठा. विद्यालय के सचिव अमित कुमार गुप्ता उर्फ बबलू गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ लीलाधर महेश्वरी, समिति सदस्य प्रमोद ठाकुर ने दीप जलाकर त्रीदिवसीय आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ किया. सभी आचार्य एवं दीदी को विद्यालय के सचिव अमित कुमार गुप्ता उर्फ़ बबलू गुप्ता, संरक्षक अशोक कुमार साह ने उपहार देकर सम्मानित किया. आरएसएस के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार का जन्मदिन भी है. इस मौक़े पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रेखा देवी, आचार्य अभिमन्यु झा, आचार्या नेहा, अंशु, सेविका नीलू उपस्थित रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










