एक वर्षों से बंद हाई मास्क लाइट, अंधेरे में डूबा कोढ़ा का मुख्य चौक

एक वर्षों से बंद हाई मास्क लाइट, अंधेरे में डूबा कोढ़ा का मुख्य चौक
– वार्ड संख्या पांच में भी स्ट्रीट लाइट खराब कोढ़ा कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र में लगी हाई मास्क लाइट पिछले करीब एक वर्षों से बंद पड़ी है. मुख्य चौक पर शाम होते ही अंधेरा छा जाता है. इससे राहगीरों व स्थानीय दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोगों ने कहा, कई बार नगर पंचायत और संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी लेकिन अब तक लाइट की मरम्मत नहीं कराई गई है. मुख्य चौक पर लगी हाई मास्क लाइट बंद रहने से रात के समय आवागमन करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. अंधेरे के कारण लोगों में असुरक्षा की भावना भी बनी रहती है. बाजार क्षेत्र होने के कारण यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है लेकिन उचित रोशनी नहीं रहने से स्थिति और भी गंभीर हो गई है. स्थानीय समाजसेवी सरदार जस्सी सिंह ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया इसके बावजूद अब तक हाई मास्क लाइट को ठीक नहीं कराया है. सिर्फ मुख्य चौक ही नहीं बल्कि प्रखंड के कई पंचायतों में लगाये गये स्ट्रीट लाइट भी पिछले कुछ दिनों से खराब पड़े हैं. नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच स्थित सत्संग भवन के सामने लगी स्ट्रीट लाइट भी बंद है. जिससे रात के समय लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है. स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द खराब पड़ी हाई मास्क और स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराने की मांग की है. ताकि क्षेत्र में फिर से रोशनी बहाल हो सके और लोगों को राहत मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




