22 जून को होगा गुरुद्वारा कमेटी का चुनाव

22 जून को होगा गुरुद्वारा कमेटी का चुनाव
काफी जद्दोजहद के बाद गुरुद्वारा लक्ष्मीपुर में पांच सदस्य चुनाव बनाई गई बरारी गुरुतेग बहादुर एतिहासिक गुरुद्वारा सरदार नगर लक्ष्मीपुर में प्रबंधक कमेटी के चुनाव को लेकर हुए विवाद का निपटारा रविवार को सर्वसाध संगतों की बैठक की अध्यक्षता सरदार ज्ञानपाल सिंह ने करते हुए नियमावली में संसोधन मामले को खारिज करते हुए पांच सदस्य चुनाव कमेटी का प्रस्ताव लिया. कटिहार गुरुद्वारा कमेटी के राजेश गुरनानी, अधिवक्ता सरदार जशवंत सिंह, गुरेन्द्रपाल सिंह, ज्ञानपाल सिंह, सरदार दलजीत सिंह पूर्णिया को सर्व सहमति से चुनाव कमेटी का सदस्य मनोनित कर 22 जून को प्रबंधक कमेटी का चुनाव कराने का प्रस्ताव पारित किया गया. बैठक हंगामेदार रही. बैठक में निवर्तमान प्रधान सरदार प्रदीप सिंह, सरदार शनिन्द्र सिंह, सरदार प्रीतप सिंह, बीरेन्द्र सिंह, हरजीत सिंह, धनवीर सिंह, कामेश्वर सिंह, अमरेन्द्र सिंह, कुलवंत सिंह, बिरेन्द्र सिंह, बोबी सिंह सहित सिख संगतों के बीच चुना व प्रेक्षक ने शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने का भरोसा दिलाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




