ePaper

चेतावनी स्तर के करीब पहुंची गंगा व कोसी नदी

Updated at : 16 Jul 2024 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

मंगलवार काे जलस्तर में दर्ज की मामूली वृद्धि

विज्ञापन

कटिहार. महानंदा नदी के जलस्तर में मंगलवार को भी मामूली कमी दर्ज की गयी है. जबकि गंगा, बरंडी, कोसी व कारी कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी रही है. गंगा नदी का जलस्तर भी चेतावनी स्तर के करीब पहुंच चुकी है. जबकि कोसी, बरंडी व कारी कोसी नदी का जलस्तर में उफान है तथा चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है. हालांकि जिस तरह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है तथा नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बाद भी बाढ़ का पानी निचले इलाके में फैलने लगी है. घटते-बढ़ते जलस्तर से लोगों के बीच बाढ़ एवं कटाव को लेकर दहशत भी होने लगी है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार महानंदा नदी झौआ में सोमवार की शाम जलस्तर 31.34 मीटर था, जो मंगलवार की सवेरे जलस्तर घटकर 31.31 मीटर हो गया है. इसी नदी के बहरखाल में 31.17 मीटर था, जो घटकर 31.14 मीटर हो गया है. कुर्सेल में सोमवार की शाम जलस्तर 31.36 मीटर था, जो मंगलवार की सवेरे घटकर 31.34 मीटर हो गया. इसी नदी के दुर्गापुर में जलस्तर 28.00 मीटर था, जो 12 घंटे बाद घटकर जलस्तर 27.98 मीटर हो गया है. गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर शाम में 27.10 मीटर था, जो मंगलवार की सुबह जलस्तर बढ़कर 27.13 मीटर हो गया है. इस नदी का जलस्तर आजमनगर व धबोल में भी घट रही है. आजमनगर में इस नदी का जलस्तर 30.13 मीटर था. मंगलवार की सवेरे यहां का जलस्तर घटकर 30.10 मीटर हो गया है. धबौल में इस नदी का जलस्तर 29.47 मीटर दर्ज किया गया है. यहां का जलस्तर 12 घंटे के बाद मंगलवार की सुबह में यहां का जलस्तर घटकर 29.44 मीटर हो गया है. मंगलवार काे जलस्तर में दर्ज की मामूली वृद्धि गंगा, बरंडी, कोसी व कारी कोसी नदी के जलस्तर में मंगलवार को भी वृद्धि जारी रही है. गंगा नदी के रामायणपुर में सोमवार की शाम 26.07 मीटर दर्ज किया गया, जो मंगलवार की सवेरे बढ़कर 26.13 मीटर हो गया. इसी नदी के काढ़ागोला घाट पर जलस्तर 28.80 मीटर रहा. जबकि मंगलवार की सुबह यहां का जलस्तर बढ़कर 28.92 मीटर हो गया है. कोसी नदी के कुरसेला रेलवे ब्रिज पर सोमवार की शाम जलस्तर 29.36 मीटर दर्ज की गयी. मंगलवार की सवेरे में यहां का जलस्तर बढ़कर 29.40 मीटर हो गया है. बरंडी नदी का जलस्तर एनएच 31 डूमर के पास सोमवार की शाम 29.79 मीटर था. मंगलवार की सुबह यहां का जलस्तर बढ़कर 29.90 मीटर हो गया है. कारी कोसी चेन संख्या 389 पर जलस्तर सोमवार की शाम 27.26 मीटर था. मंगलवार की सवेरे यहां का जलस्तर बढ़कर 27.28 मीटर हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन