नि:शुल्क महिला चिकित्सीय जांच शिविर का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
नि:शुल्क महिला चिकित्सीय जांच शिविर का आयोजन

नि:शुल्क महिला चिकित्सीय जांच शिविर का आयोजन

विज्ञापन

कटिहार पुलिस रेलवे, कटिहार के तत्वावधान में ममता सेवा सदन की ओर से रविवार को एनएफ रेलवे जिला संघ के परिसर में नि:शुल्क महिला चिकित्सीय जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में जनरल फिजिशियन, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ ममता कुमारी ने 90 महिला रेल पुलिस को स्वास्थ्य जांच किया. शिविर का उद्घाटन कटिहार पुलिस अधीक्षक (रेल) हरि शंकर कुमार, ममता सेवा सदन, विनोदपुर, कटिहार की जनरल फिजिशियन, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ ममता कुमारी ने संयुक्त रूप से किया. रेल एसपी कटिहार हरि शंकर कुमार ने कहा कि महिला चिकित्सक द्वारा नि:शुल्क चिकित्सीय जांच शिविर का विशेष स्वास्थ्य लाभ महिला रेल पुलिस को मिला है. शिविर में कटिहार रेल पुलिस के परिवार की महिलाओं को भी स्वास्थ्य लाभ मिला है. स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ ममता कुमारी ने बताया कि कटिहार रेल पुलिस के महिला पुलिस कर्मियों की जांच में कई छिपे रोगों का पता चला है. जिसका समय रहते उपचार किया गया है. कार्य की अधिकता की वजह महिला रेल पुलिस नियमित स्वास्थ्य जांच नहीं करा पाती है. शिविर में एनीमिया, पेट दर्द के अधिक मामले आये. डॉ अमरंजय, कटिहार रेल पुलिस के पुलिस निरीक्षक रविंद्र कुमार रवि, पुलिस सार्जेंट चैन कुमार, राजा राम कुमार, आशा कुमारी, पुअनि अरूण कुमार ठाकुर आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन