मस्तान बाबा के मजार शरीफ में फातेहा खानी की

मस्तान बाबा के मजार शरीफ में फातेहा खानी की
बलिया बेलौन सालमारी दरगाह शरीफ में हजरत शाह एहसानुल हक मज्जुब बाबा उर्फ मस्तान बाबा के यौमे वफात के मौके पर गुरुवार आठ रमजानुल मुबारक में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी कुल शरीफ के बाद, डाली पेश करते हुए, चादर पोसी के बाद फातेहा खानी में अकीदतमंदों ने शरीक होकर अमन शांति के लिए दुआ मांगी. मजार शरीफ के सचिव बदरूज्जमा ने बताया की मस्तान बाबा के बहुत से करामात है. वली ए कामील कहा है. आठ रमजानुल मुबारक के मौके पर वफात पाये थे. प्रत्येक वर्ष इस मौके पर फातेहा खानी की जाती है. फातेहा खानी के बाद अकीदतमंदों ने इफ्तार किया. इस वर्ष मस्तान बाबा का सालाना उर्स आगामी अप्रैल माह में आयोजित किया जायेगा. फातेहा खानी में बदरूज्जमा, हाफिज अब्दुल बाकी, बखतर अली, त���सीन अहमद रेजा, मौलाना मसूद आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










