लायंस क्लब ने लड़कनिया टोला में बच्चों के लिए नेत्र जांच शिविर लगाया

Updated at : 30 Jun 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
लायंस क्लब ने लड़कनिया टोला में बच्चों के लिए नेत्र जांच शिविर लगाया

लायंस क्लब ने लड़कनिया टोला में बच्चों के लिए नेत्र जांच शिविर लगाया

विज्ञापन

कटिहार लायंस क्लब कटिहार की ओर से कटिहार लायंस सर्विस ट्रस्ट के सहयोग से सोमवार को न्यू इंडस पब्लिक स्कूल लड़कनिया टोला में बच्चों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. क्लब सचिव लायन बबिता गुप्ता ने कहा कि बच्चों की आंखों की जांच समय-समय पर करा लेनी चाहिए. उनके अविभावक व टीचर को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वे दिखने में किसी तरह की परेशानी तो नही बता रहे. क्लब के पीआरओ लायन संतोष गुप्ता ने बताया कि स्कूल के लगभग 150 बच्चे के आंखों की जांच की गयी. लायंस हॉस्पिटल के एडमिनिस्ट्रेटर लायन पंकज पूर्वे ने कहा कि नेत्र जांच शिविर का उद्द्येश्य बच्चों के आंखों की जांच करना है. वैसे बच्चे जो पीछे बैठते है और बोर्ड नहीं देख पाते इस वजह से वे पढ़ाई में अन्य बच्चों एक पीछे रह जाते है. कोषाध्यक्ष लायन पुरुषोत्तम मोदी, पूर्व अध्यक्ष लायन जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि ऐसे कई बच्चे चिन्हित किये गये जो नेत्र रोग के शिकार है. उन्हे चिकित्सक ने बेहतर इलाज की सलाह दी. जांच कर रहे ऑप्टो लवली व अनन्या ने संयुक्त रूप से कहा कि बच्चों की आंखों के लिए विटामिन ए बहुत जरूरी है. प्रकाश संवेदन को बनाये रखने के किये यह जरूरी है. यह ड्राइनेस को रोकता है. विटामिन ए के लिए गाजर, शकरकंद, पालक, ब्रोकली, कद्दू आदि का सेवन करनी चाहिए. लायन पंकज पूर्वे ने बताया कि बच्चे विटामिन सी के साथ विटामिन ई के लिए आंवला, टमाटर, नीम्बू, अमरुद, मूंगफली, बादाम, आदि का सेवन करें जो अति आवश्यक है. पूर्व अध्यक्ष लायन अवंतिका परमार, सूरज चौधरी के साथ सदस्यों में अपर्णा जायसवाल, कुमार रवि आदि उपस्थित थे. स्कूल के निदेशक साकिब ने संस्था को साधुवाद दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन