ePaper

कटिहार से मुंबई, अमृतसर होली स्पेशल ट्रेन की बढ़ाई समय अवधि

Updated at : 23 Feb 2026 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
कटिहार से मुंबई, अमृतसर होली स्पेशल ट्रेन की बढ़ाई समय अवधि

कटिहार से मुंबई, अमृतसर होली स्पेशल ट्रेन की बढ़ाई समय अवधि

विज्ञापन

– यात्रियों की सुविधा को लेकर होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की समय अवधि बढ़ाई कटिहार त्यौहारों के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए, चार जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों की सेवाओं को फरवरी-मार्च 2026 के दौरान बढ़ा दिया गया है. सिकंदराबाद- नाहरलगुन-सिकंदराबाद और कोलकाता टर्मिनल- न्यू जलपाईगुड़ी- कोलकाता टर्मिनल दोनों दिशाओं में अतिरिक्त एक-एक फेरा के लिए चलेगी. मुंबई सेंट्रल- कटिहार- मुंबई सेंट्रल दोनों दिशाओं में अतिरिक्त छह-छह फेरों के लिए चलेगी. साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अमृतसर- कटिहार-अमृतसर दोनों दिशाओं में अतिरिक्त तीन-तीन फेरों के लिए चलेगी. सिकंदराबाद- नाहरलगुन साप्ताहिक स्पेशल को 27 फरवरी तक बढ़ाया गया है. जबकि वापसी में नाहरलगुन- सिकंदराबाद साप्ताहिक स्पेशल को 02 मार्च तक बढ़ाया गया है. इसी तरह, कोलकाता टर्मिनल- न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक स्पेशल को 28 फरवरी तक बढ़ाया गया है. वापसी में, न्यू जलपाईगुड़ी- कोलकाता टर्मिनल साप्ताहिक स्पेशल को 01 मार्च तक बढ़ाया गया है. दूसरी तरफ मुंबई सेंट्रल- कटिहार साप्ताहिक स्पेशल के परिचालन को 28 मार्च तक बढ़ाया गया है, जो प्रति शनिवार को चलती है. ट्रेन की बढ़ाई गई परिचालन अवधि 21 फरवरी से प्रभावी है. वापसी में कटिहार- मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल के परिचालन को 24 फरवरी से 31 मार्च तक बढ़ाया गया है. जो प्रति मंगलवार को चलती है. अमृतसर- कटिहार साप्ताहिक स्पेशल को 25 फरवरी से 05 मार्च तक बढ़ाया गया है. जो प्रति बुधवार को चलती है. वापसी में कटिहार-अमृतसर साप्ताहिक स्पेशल के परिचालन को 27 फरवरी से 07 मार्च तक बढ़ाया गया है. जो प्रति शुक्रवार को चलती है. इन ट्रेन सेवाओं की अवधि बढ़ने से उक्त रूट पर चलने वाली अन्य ट्रेनों के वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को लाभ होगा. देश के पूर्वोत्तर, पूर्वी और उत्तरी भाग के बीच कनेक्टिविटी और बेहतर होगी, जिससे यात्रियों का आवागमन सुलभ होगा और क्षेत्रीय एकीकरण और विकास में मदद मिलेगी. इन ट्रेनों के ठहराव और समय-सारणी का विवरण आईआरसीटीसी के वेबसाइट और एनएफआर के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर उपलब्ध हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले विवरणों की जांच कर लें. कपिंजल किशोर शर्मा सीपीआरओ, एनएफ रेलवे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन