समय से पहले स्कूल में छुट्टी देने पर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण

Updated at : 28 May 2025 11:41 PM (IST)
विज्ञापन
समय से पहले स्कूल में छुट्टी देने पर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण

छुट्टी देने पर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण

विज्ञापन

प्रतिनिधि, समेली मुरादपुर पंचायत के मध्य विद्यालय राजेन्द्र पार्क डुमरिया में समय से पहले छात्रों को छुट्टी देने पर बीडीओ सत्येन्द्र सिंह ने नाराजगी जतायी है. प्रधानाध्यापिका रेनू कुमारी से 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है. बीडीओ ने 21 मई को सुबह 11:45 बजे विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के समय सभी छात्र-छात्राएं विद्यालय से जा चुके थे. यह विभागीय दिशा-निर्देशों का उल्लंघन माना गया. बीडीओ ने इसे प्रधानाध्यापिका की लापरवाही और अकुशलता बताया. उन्होंने पत्र में लिखा कि ऐसा प्रतीत होता है कि पूर्व में भी छात्रों को समय से पहले छुट्टी दी गई है. यह गंभीर चिंता का विषय है. प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण मांगा गया है. यह भी लिखा गया है कि यदि तय समय में जवाब नहीं मिला, तो माना जाएगा कि उनके पास कोई उचित कारण नहीं है. इसके बाद प्रशासनिक कार्रवाई की जायेगी. बीडीओ सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग ने विद्यालय संचालन के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं. इनका पालन जरूरी है. उल्लंघन से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है. ऐसे मामलों में सख्ती जरूरी है. ताकि शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन बना रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन