भूमि विवाद के मामलों के शीघ्र निष्पादन में तेजी लाएं, एसडीओ

Published by :RAJKISHOR K
Published at :15 Apr 2026 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवाद के मामलों के शीघ्र निष्पादन में तेजी लाएं, एसडीओ

भूमि विवाद के मामलों के शीघ्र निष्पादन में तेजी लाएं, एसडीओ

विज्ञापन

भूमि विवाद के मामलों के शीघ्र निष्पादन पर अनुमंडल स्तरीय बैठक आयोजित बारसोई अनुमंडल कार्यालय बारसोई में अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को भूमि विवाद से संबंधित अनुमंडल स्तरीय बैठक आयोजित की गयी. लंबे समय से लंबित भूमि विवाद के मामलों को शीघ्र निष्पादित करने पर विशेष बल दिया. एसडीओ राजू कुमार ने कहा कि भूमि से जुड़े विवादास्पद मामले वर्षों से लंबित हैं. आमलोगों को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ रही है. पदाधिकारियों को निर्देश दिया मामलों का न्यायसंगत व समयबद्ध निष्पादन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी. एसडीपीओ अजय कुमार ने कहा कि भूमि विवाद के मामलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्रमुख जिम्मेदारी है. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि ऐसे प्रकरणों में त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाय तथा किसी भी पक्ष को कानून हाथ में लेने की अनुमति न दी जाय. एसडीपीओ अजय कुमार, बीडीओ चंदन प्रसाद, बारसोई थानाध्यक्ष उमेश कुमार सहित अनुमंडल क्षेत्र के चारों प्रखंडों के बीडीओ सह प्रभारी सीओ तथा सभी थानों के थानाध्यक्ष उपस्थित रहे. राजस्व, पुलिस व प्रखंड प्रशासन के बीच समन्वय को और सुदृढ़ करते हुए लंबित मामलों की प्राथमिकता के आधार पर समीक्षा करने का निर्णय लिया.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन