मदरसा चौक पर नाले का गंदा पानी बहने से लोगों की परेशानी बढ़ी

Updated at : 07 May 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
मदरसा चौक पर नाले का गंदा पानी बहने से लोगों की परेशानी बढ़ी

मदरसा चौक पर नाले का गंदा पानी बहने से लोगों की परेशानी बढ़ी

विज्ञापन

कोढ़ा प्रखंड के उत्तरी सिमरिया पंचायत के शीतलपुर गांव के मदरसा चौक के समीप सड़क किनारे बना नाला इन दिनों गांववासियों के लिए मुसीबत का कारण बन गया है. नाले की समुचित निकासी व्यवस्था न होने के कारण उसमें जमा पानी अब सड़क पर बह रहा है. जिससे चौक और आसपास की सड़कों पर गंदा पानी फैल गया है. परिणामस्वरूप ग्रामीणों को आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क किनारे नाले इसलिए बनाए जाते हैं ताकि वर्षा जल या घरेलू नल से बहने वाला पानी नाले के माध्यम से दूर निकाला जा सके. यहां उलटी स्थिति उत्पन्न हो गई है. नाले में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने की वजह से उसका पानी सड़क पर फैल रहा है. मदरसा चौक पर जमा पानी के कारण दोपहिया वाहन चालकों, चारपहिया वाहनों और पैदल चलने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. विशेष रूप से स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है. चौक पर स्थित दुकानों और स्थानीय बाजार में खरीदारी करने आने वाले ग्रामीण भी जलजमाव के कारण असहज महसूस कर रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से नाले की सफाई नहीं की गई है. जिससे नाले में गंदगी जम गई है और निकासी पूरी तरह अवरुद्ध हो चुकी है. जलजमाव के कारण मच्छरों के पनपने और बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है. कई बार वाहन सवार फिसलकर गिर भी चुके हैं. जिससे चोट लगने की घटनाएं भी सामने आई हैं. ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों और प्रखंड प्रशासन से आग्रह किया है कि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान किया जाय. नाले की सफाई कर निकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि सड़क पर जलजमाव की स्थिति खत्म हो और लोगों को राहत मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन