डीएस कॉलेज के शंभू बने विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

Updated at : 30 Jun 2025 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
डीएस कॉलेज के शंभू बने विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

डीएस कॉलेज के शंभू बने विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

विज्ञापन

– तीन दिवसीय महाधिवेशन के दौरान किया गया कर्मचारी संघ का चयन – फारबिसगंज कॉलेज के शक्ति नाथन बने उपाध्यक्ष कटिहार बिहार राज्य विवि व महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ का महाधिवेशन पटना के काजीपुर अरविंद महाविद्यालय में 26 से 28 जून तक महाधिवेशन के दौरान पूर्णिया विवि के लिए प्रक्षेत्रीय पदाधिकारियों का चयन किया गया. सर्वसम्मति से डीएस कॉलेज के पुस्तकाध्यक्ष शंभू कुमार यादव को विवि शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ का अध्यक्ष मनोनित किया गया. यह जानकारी डीएस कॉलेज के शंभू कुमार यादव ने कटिहार लौटकर दी. उन्होंने बताया कि आरएल कॉलेज माधवनगर के विनय कुमार एवं सेनि अररिया कॉलेज के जयकृष्ण राय को संरक्षक, पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया के विवेक आनंद को उपाध्यक्ष, फारबिसगंज कॉलेज के शक्तिनाथन को प्रक्षेत्रीय मंत्री, केबी झा कॉलेज के सुबोध कुमार मिश्रा को संयुक्त सचिव, केबी झा कॉलेज के निरंजन कुमार मिश्रा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया. राज्य कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डीएस कॉलेज के प्रकाश कुमार सिंह और आरएल कॉलेज के संतोष कुमार को मनोनीत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन