केबी झा कॉलेज में विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम सात को, तैयारी जारी

केबी झा कॉलेज में विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम सात को, तैयारी जारी
– जिले भर के छात्र- छात्राएं ले सकेंगे भाग, चयनित पांच बच्चे पटना में लेंगे भाग – सात मार्च सुबह छह बजे तक ऑनलाइन व ऑफलाइन करा सकेंगे छात्र रजिस्ट्रेशन कटिहार भारत सरकार के मिशन युवा संसद के तहत जिले में कटिहार के केबी झा कॉलेज का चयन विकसित भारत युवा कार्यक्रम को लेकर किया है. कार्यक्रम सात मार्च को केबी झा कॉलेज के ऑडीटोरियम हॉल में किया जायेगा. केबी झा कॉलेज के एनएसएस कोडिनेटर डॉ जितेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, विशिष्ट अतिथि के रूप में मेयर उषा देवी अग्रवाल, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, जिला युवा पदाधिकारी जनम राम मीणा शिरकत करेंगे. अध्यक्षता केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह करेंगे. सभी तरह की तैयारी जोरशोर से की जा रही है. बच्चों के वक्तृत्व कौशल के विकास को लेकर यह कार्यक्रम किया गया है. यह कार्यक्रम सभी जिले में होना है. सात मार्च को विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम में चयनित पांच बच्चे, दस मार्च को पटना में भाग लेंगे. वहां से चयनित बच्चे दिल्ली में अपने वक्तृत्व कौशल का परिचय देंगे. बच्चे यह जान सकेंगे कि भारत के संसद में कैसे और क्या क्या होता है. भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा किया जा रहा है. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक चेतना विकसित करना, नेतृत्व, संवाद और निर्णय क्षमता को बढ़ावा देना, युवाओं के विचारों को नीति- निमाताओं तक पहुंचाना, विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है. आपातकाल के पचास वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख विषय पर बच्चे युवा संसद में अपने वक्तब्य देंगे. उनका कहना है कि 18 से 25 वर्ष तक के युवा छात्र, गैर छात्र, सभी युवा पात्र, जिला एवं आसपास के जिलों के सभी युवा भाग ले सकते हैं. माय भारत पोर्टल पर होगा ऑनलाइन पंजीकरण केबी झा कॉलेज एनएसएस के नोडल डाॅ जितेश कुमार का कहना है कि इसमें भाग लेने के छात्र माई भारत पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इसके लिए प्रोफाइल अपडेट करना अनिवार्य है. भाग लेने के लिए आधार कार्ड की कॉपी के साथ कार्यक्रम स्थल पर आना होगा. प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र, नेतृत्व एवं सार्वजनिक बोलने का अनुभव, राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का अवसर, देश निर्माण में सक्रिय सहभागिगता होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




