कुरूम में बैंक शाखा का मुद्दा विधानसभा में उठाने की मांग

Updated:
विज्ञापन

कुरूम में बैंक शाखा का मुद्दा विधानसभा में उठाने की मांग

विज्ञापन

बलिया बेलौन बीझारा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि इनायत राही ने विधायक दुलाल चन्द्र गोस्वामी से कुरूम हाट में बैंक शाखा का मुद्दा विधानसभा में उठाने की मांग करते हुए कहा की यहां बैंक शाखा नहीं होने से कारोबार में असर पड़ रहा है. कुरूम हाट में प्रत्येक दिन बाजार सजने के साथ- साथ बुधवार को सप्ताहिक हाट लगता है. हजारों लोग खरीद फरोख्त के लिए आते है. लाखों की खरीद बिक्री होती है. जिससे सरकार को अच्छा राजस्व प्राप्त होता है. इसके बावज़ूद यहां सरकारी स्तर पर लोगों को सुविधा नहीं मिल रही है. कुरूम हाट में बैंक का शाखा खोलने की मांग कई दशक से लोग करते आ रहे है. यहां बैंक शाखा खुल जाने से लोगों को कारोबार करने में सुविधा होगी. लोग कारोबार कर मोटी रकम लेकर जाते है. हमेशा छितनई होने का डर लगा रहता है. कई बार छिनतई की घटना हो चुकी है. इस क्षेत्र के आठ पंचायत की करीब एक लाख आबादी के लिए एक भी बैंक शाखा नहीं है. कुरूम हाट में बैंक शाख खुल जाने से कारोबार में बढोतरी होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन