जिले की सभी प्रमुख नदियाें के जलस्तर में आयी कमी

कुछ जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है नदियां
कटिहार. जिले के गंगा, कोसी, बरंडी व कारी कोसी नदी के जलस्तर रविवार को भी नरमी रही है. जबकि महानंदा नदी का जलस्तर सभी स्थानों पर घट रही है. हालांकि अब भी महानंदा व अन्य नदी के जलस्तर में कमी के बावजूद कुछ स्थानों पर खतरे के निशान से भी ऊपर बह रही है. इस बीच बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर रामायणपुर में रविवार की सुबह में 27.46 मीटर दर्ज किया गया. दोपहर में यहां का जलस्तर घटकर 27.44 मीटर हो गया है. इसी नदी के काढ़ागोला घाट पर सुबह में जलस्तर 30.66 मीटर दर्ज किया गया है. जबकि दोपहर में यहां का जलस्तर घटकर 30.63 मीटर हो गया है. कोसी नदी के कुरसेला रेलवे ब्रिज पर रविवार की सुबह जलस्तर 30.55 मीटर दर्ज की गयी. दोपहर में यहां का जलस्तर घटकर 30.48 मीटर हो गया है. बरंडी नदी का जलस्तर एनएच 31 डूमर के पास रविवार की सुबह में 31.32 मीटर था. इसी दिन दोपहर में यहां का जलस्तर घटकर 31.31 मीटर हो गया है. जबकि कारी कोसी नदी का जलस्तर चेन संख्या 389 पर रविवार की सुबह में 28.31 मीटर था. दोपहर में यहां का जलस्तर घटकर 28.30 मीटर हो गया है. महानंदा नदी के जलस्तर में आयी कमी बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल से मिली रिपोर्ट के मुताबिक रविवार की सुबह में महानंदा नदी का जलस्तर झौआ में 31.30 मीटर दर्ज किया गया है. दोपहर में यहां का जलस्तर घटकर 30.23 मीटर हो गया. इसी नदी के बहरखाल में जलस्तर 31.06 मीटर था, जो घटकर 30.98 मीटर हो गया है. कुर्सेल में रविवार की सुबह जलस्तर 31.35 मीटर था, जो छह घंटे बाद दोपहर में यहां का जलस्तर घटकर 31.27 मीटर हो गया. इसी नदी के दुर्गापुर में जलस्तर 28.27 मीटर था, जो छह घंटे बाद घटकर 28.21 मीटर हो गया है. गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर रविवार की सुबह में 27.94 मीटर था. इसी दिन दोपहर में यहां का जलस्तर घटकर 27.88 मीटर हो गया है. इस नदी का जलस्तर आजमनगर व धबोल में भी घट रही है. आजमनगर में इस नदी का जलस्तर 29.93 मीटर रहा है. रविवार की दोपहर में यहां का जलस्तर घटकर 29.86 हो गया है. धबौल में इस नदी का जलस्तर 29.32 मीटर दर्ज किया गया है. यहां का जलस्तर छह घंटे के बाद दोपहर में घटकर 29.36 मीटर हो गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




