अग्निशमन सप्ताह को लेकर अग्निशमन विभाग की ओर से आयोजित की गयी साइक्लोथॉन

Updated:
विज्ञापन
अग्निशमन सप्ताह को लेकर अग्निशमन विभाग की ओर से आयोजित की गयी साइक्लोथॉन

अग्निशमन सप्ताह को लेकर अग्निशमन विभाग की ओर से आयोजित की गयी साइक्लोथॉन

विज्ञापन

कटिहार 14 से 20 अप्रैल तक आयोजित अग्निशमन सप्ताह में लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को साइक्लोथॉन का आयोजन किया. साइक्लोथॉन पुलिस लाइन स्थित अग्निशमन विभाग कार्यालय परिसर से साइकिल दौड़ प्रारंभ हुआ. आंबेडकर चौक, जीआरपी चौक, शहीद चौक, बाटा चौक, न्यू मार्केट, एमजी रोड होते हुए पुलिस लाइन में सपन्न हुआ. 15 किलोमीटर साइक्लोथॉन में अग्निशमन विभाग के कर्मियों, सहित अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. साइकिल रैली में पुरुष अग्निशमनकर्मी के साथ-साथ महिला अग्निशमनकर्मी की भी अच्छी खासी भागीदारी देखने को मिली. अग्निकांड को लेकर जागरूक करने की दिशा में साइकिल में तख्ती बांधकर उसमें आग से बचाव व आग लगने के दौरान क्षति कम हो, होर्डिंग पोस्टर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा था. प्रतिभागियों ने शहर के विभिन्न मार्गों से होकर साइकिल यात्रा निकाली और लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया. अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी साधना भारती ने बताया कि अग्निशमन सप्ताह का मुख्य उद्देश्य लोगों को आग लगने की घटनाओं से बचाव, सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई के बारे में जानकारी देना है. लोगों को गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग, शॉर्ट सर्किट से बचाव तथा आग लगने की स्थिति में क्या करें और क्या न करें. इसे लेकर भी जागरूक किया. साइक्लोथॉन के माध्यम से सुरक्षा ही बचाव है का संदेश दिया गया.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन