अपराधियों ने युवक को गोली मार छिनतई की घटना को दिया अंजाम

Updated:
विज्ञापन
अपराधियों ने युवक को गोली मार छिनतई की घटना को दिया अंजाम

अपराधियों ने युवक को गोली मार छिनतई की घटना को दिया अंजाम

विज्ञापन

प्राणपुर रोशना थाना क्षेत्र में सोमवार की देर संध्या बाबुपुर गांव के समीप दो अपराधियों ने नानी के घरजा रहे युवक को गोली मारकर छिनतई की घटना को अंजाम दिया है. घायल को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है. प्राणपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिजनों ने बताया कि नानी का घर रोशना थाना क्षेत्र के बाबुपुर गांव जाने के क्रम में दो अपराधियों ने युवक से छिनताई का प्रयास का विरोध करने अपराधियों ने युवक को गोली मार दी. गोली युवक के जांघ में लगी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद अपराधियों ने युवक का सारा समान छिनतई कर फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही रोशना पुलिस पदाधिकारी व बल घटना स्थल पर पहुंचकर घायल युवक को अपने कब्जे में लेकर प्राथमिक उपचार समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. जहां चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया है. घायल युवक राजेश यादव 19 वर्ष पिता कारु यादव, सुरापार थाना मनिहारी, जिला कटिहार निवासी बताया गया है. सूचना प्रेषण तक घायल की स्थिति सामान्य बताया गया है. यह घटना होने से बाबुपुर गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है. लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया है. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन