मनिहारी में चचेरे भाई ने भूमि विवाद में गोली मारकर कर की हत्या

मनिहारी में चचेरे भाई ने भूमि विवाद में गोली मारकर कर की हत्या
मनिहारी में चचेरे भाई ने भूमि विवाद में गोली मारकर कर की हत्या – मामले में आरोपित भाई समेत तीन गिरफ्तार – मनिहारी थाना के नारायणपुर वार्ड दस की घटना मनिहारी मनिहारी थाना के नारायणपुर वार्ड दस में बुधवार की देर रात चचेरे भाई ने भूमि विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में आरोपित चचेरे भाई समेत तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तारी किया है. कोचिंग की जमीन को लेकर विवाद हुआ था. जानकारी के अनुसार चचेरे भाई गुड्डू यादव ने मुकेश कुमार यादव (35) को बुधवार की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक के पिता जितेन्द्र यादव के बयान पर दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया था. पुलिस ने रोशना ओपी क्षेत्र से गुड्डु यादव, शूफल यादव की गिरफ्तारी की है. हत्या में उपयोग किये गये पिस्टल को प्रवेश कुमार के यहां से बरामद किया गया. प्रवेश की गिरफ्तारी भी हुई है. मृतक के भाई ने घटना के बारे में बताया गया कि बुधवार को दिन में कोचिंग सेंटर की टाटी तथा बांस का ख॔ंभा बदला जा रहा था. इसी बीच इनके चचेरे भाई गुड्डू यादव ने खंभा लगाने के दौरान विवाद खड़ा कर दिया. वह अपनी जमीन में कोचिंग सेंटर होने का दावा करने लगा. दिन के समय मृतक मुकेश टोटो चलाने चला गया था. वह टोटो लेकर शाम के समय घर लौटने के बाद उसे जमीनी विवाद की जानकारी मिली. मुकेश रात के समय खाना खाकर अपने घर से बाहर निकला था. चचेरे भाई गुड्डू यादव ने अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर गोली मार दी. मनिहारी पुलिस ने आरोपित भाई समेत तीन आरोपितों की गिरफ्तारी की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




