कदवा में कई पुल का निर्माण कार्य अधर में, परेशानी

Updated:
विज्ञापन
कदवा में कई पुल का निर्माण कार्य अधर में, परेशानी

कदवा में कई पुल का निर्माण कार्य अधर में, परेशानी

विज्ञापन

– कार्य समाप्ति की तिथि बीतने के साल भर बाद भी कार्य पड़ा है अधूरा – जदयू प्रखंड अध्यक्ष ने अधिकारियों की लपारवाही पर भड़के, कहा इससे सरकार की छवि पर पड़ रहा असर कदवा प्रखंड क्षेत्र में कई पुल निर्माण कार्य संवेदकों की मनमानी रवैये के कारण अधर में लटका हुआ है. प्रखंड के कदवा पंचायत अंतर्गत एल 034 कदवा से संझेली पथ में 424.44 लाख की लागत से उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य का आरंभ 22 फरवरी 2024 को हुआ था. कार्य स्थल पर लगे पुल निर्माण कार्य का बोर्ड में कार्य पूर्ण की तिथि 21 फरवरी 2025 अंकित है. पुल का एप्रोच निर्माण कार्य अधर पर लटका हुआ है. लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दूसरी तरफ टी 04 कदवा से माहीनगर पथ में कदवा पंचायत के बृन्दाबाड़ी स्थित बांध के समीप 3 करोड़ 41 लाख 49 हजार 839 रुपये की लागत से उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कार्य हो रहा है. कार्य स्थल पर पुल निर्माण कार्य के लगे बोर्ड में पुल निर्माण कार्य पूर्ण की तिथि 21 दिसंबर 2024 अंकित है. पुल निर्माण कार्य तिथि की एक वर्ष से अधिक बीत जाने के बाबजूद भी अब तक पुल का एप्रोच निर्माण कार्य अधर पर लटका हुआ है. अधिकारी के द्वारा ऐसे संवेदक पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. पुल निर्माण कार्य पूर्ण की तिथि समाप्ति के बाद भी पुल निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होना और संबंधित अधिकारी के द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं किया जाना एक बड़ा सवाल खड़ा करता है. जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय दास ने पुल निर्माण कार्य के संवेदक की इस मनमानी रवैये पर संबंधित अधिकारियों से उच्च स्तरीय जांच कर कार्रवाई करने का मांग की है. उन्होंने कहा कि संवेदक के द्वारा पुल निर्माण कार्य में विलंब कर सरकार की छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है. लोगों में सरकार के प्रति गलत मैसेज फैल रहा है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन