कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

Updated:
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

विज्ञापन

कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी (अर्बन) के आह्वान पर शुक्रवार स्थानीय शहीद चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला दहन किया. जिला कांग्रेस कमेटी (अर्बन) के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विरुद्ध असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की ओर से असंसदीय भाषा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया गया. अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के विरुद्ध इस्तेमाल की गयी अभद्र एवं घटिया भाषा पूरी तरह निंदनीय, शर्मनाक, अशोभनीय तथा अस्वीकार्य है. श्रीखरगे देश के एक वरिष्ठ और लोकप्रिय दलित नेता है. उनका अनुभव, कद और प्रतिष्ठा अतुलनीय है. यह कृत्य किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि इस देश के एससी-एसटी समाज के करोड़ों लोगों का अपमान है. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में आयोजित इस प्रदर्शन व पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक पूनम पासवान, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम राय, कांग्रेस नेता संजय सिंह, दिलीप विश्वास, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला, नगर अध्यक्ष रिंकू मिश्रा व पुतुल सिंह, बिमल सिंह बेगानी, शाहनवाज खान, ऐनुल अंसारी, आले रसूल, प्रह्लाद गुप्ता, सऊद मुखिया, अल्तमस दीवान, आनंद सिंह, निक्कू सिंह, पप्पू कश्यप, दामोदर चौबे, बेचैन पाण्डेय, पंकज यादव, प्रीतम चक्रवर्ती, विक्रम पासवान, निरंजन पोद्दार, इश्तियाक, गुलाम मोहम्मद शहदुल हक, जुम्मन, धनंजय ठाकुर, सिकन्दर मंडल, मुतून, एजाज नदवी, जटा शंकर झा, मुकेश साह, मेजर जमाल, रमेश प्रसाद, मसूद रज़ा, प्रो जावेद, नवीन खंडेलिया, मुन्ना सिंह, मतलूब हुसैन, हसन अधिवक्ता, सीबी सिंह, शकील, अमर तिवारी, विश्वनाथ साह, योगेंद्र यादव, मिथिलेश सिंह, कमरूल हक़, सुरेश कुमार, नौशाद आलम, गंगानंद सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन