मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा: अगले पांच साल में एक करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार: नीतीश

Updated at : 12 Mar 2026 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा: अगले पांच साल में एक करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार: नीतीश

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा: अगले पांच साल में एक करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार: नीतीश

विज्ञापन

– जन संवाद कार्यक्रम में गिनायी एनडीए सरकार की उपलब्धियां सूरज गुप्ता, कटिहार. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले के प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत बरझल्ला पंचायत में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2005 से पहले की स्थिति से राज्य के सभी लोग वाकिफ है. राज्य में लड़ाई झगड़ा होता था. सड़क, पुल-पुलिया, बिजली, अस्पताल कहीं कुछ नहीं था. सत्ता के आने के बाद सभी धर्म-जाति के लोगों के विकास को अहमितय दी गयी. मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले पांच सालों में बिहार का और अधिक विकास होगा. सभी क्षेत्रों में विकास को अहमियत दी जा रही है. इससे अगले पांच सालों में बिहार देश के श्रेष्ठ विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा. उन्होंने लोगों से मुखातिब होते हुए कहा कि हम बराबर ही न आते हैं, चारों तरफ घूमते है. हर तरह का काम सभी जगह के लिए किये जा रहे है. सब के लिए काम हो रहा है, महिला, लड़का-लड़की के लिए काम किये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि 2005 से हीं कब्रिस्तान की घेराबंदी का कार्य आरंभ किया गया. 2016 से राज्य के 60 साल से अधिक पुराने मंदिरों की घेराबंदी का कार्य आरंभ किया गया. शिक्षा क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दिया. नियोजित शिक्षकों की बहाली की गयी. पोषाक, साइकिल योजना की शुरुआत की गयी. 3.58 लाख नियोजित शिक्षक बहाल किये गये. हाल के वर्षों में बीपीएससी के माध्यम से बड़े पैमाने पर राज्य में शिक्षक बहाल किये गये हैं. राज्य में सरकारी शिक्षकों की संख्या बढ़ कर 5.24 लाख हो गयी है. बीएपीएससी के माध्मय से 45 हजार शिक्षक बहाली की दिशा में भी पहल शुरू हो चुकी है. 2005 से पहले राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल थी. सुधार के लिए मरीजों को मुफ्त इलाज के साथ दवाओं की व्यवस्था की गयी. कृषि रोडमैप से बदली किसानों की स्थिति मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पहले छह मेडिकल कॉलेज थे. इसकी संख्या बढ़ कर अब 12 हो गयी है. अन्य छह मेडिकल कॉलेज बन कर तैयार हैं. राज्य सरकार राज्य के सभी जिलों में आधुनिक सुविधा संपन्न मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर प्रतिबद्ध है. राज्य में सड़कों का जाल बिछाने का काम किया गया. अब राज्य के सुदूरवर्ती इलाकों से भी 04 घंटे में पटना तक का सफर संभव हो चुका है. पहले इसमें पूरे दिन का समय लगता था. कृषि क्षेत्र के विकास के लिये सरकार ने 2006 से ही कृषि रोड मैप पर काम कर रही है. तीसरे कृषि रोडमैप 2024 से 29 के क्रम में राज्य में मछली, मखाना सहित अन्य अनाज के उत्पादन में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है. विद्युत उत्पादन के मामले में राज्य पूरी तरह से आत्मनिर्भर हो चुका है. एक करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2018 में राज्य के हर घरों में बिजली पहुंचाने का कार्य संपन्न कराया जा चुका है. घरेलू उपभोक्ताओं को मुफ्त में बिजली मुहैया करायी जा रही है. 50 लाख घरों में सोलर प्लांट लगाने का कार्य में संचालित किया जा रहा है. पिछले कार्यकाल में 10 लाख नौकरी व 10 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा किया था. मुस्लिम समुदाय के बीच भी जलायी गयी. शिक्षा की अलख हमारी सरकार ने मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच शिक्षा का अलख जगाने के मदरसा शिक्षकों को भी सामान्य शिक्षकों की वेतन सहित अन्य सुविधाएं दी जा रही है. पहले विधवा, वृद्ध लोगों को 400 रुपये का मासिक पेंशन मिलता था. इसे बढ़ा कर 11 सौ रुपये कर दिया है. राज्य के 01 करोड़ 14 लाख बुजुर्ग, विधवा सहित अन्य इसका लाभ उठा रहे हैं. राज्य की सभी महिलाओं को रोजगार के लिये 10 हजार रुपये दिये गये है. रोजगार चलने पर उन्हें दो लाख रुपये प्रदान करने की योजना है. महिलाओं के विकास में स्वयं सहायता समूह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. सीएम ने कहा कि वर्ष 2006 में वर्ल्ड बैंक सेकर्ज लेकर इस दिशा में जरूरी पहल शुरू की गयी. अभी राज्य में 11 लाख 05 हजार एसएचजी समूह हैं. इससे राज्य की कुल 01 करोड़ 69 लाख महिलाएं जुड़ी हैं. राज्य के विकास को गति देने के लिये कई काम किये जा रहे हैं. अगले पांच वर्ष में एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है. सभी प्रखंड में होगा आदर्श स्कूल मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के सभी जिलों में सात निश्चय पार्ट 03 पर काम हो रहा है, उसी के तहत कटिहार में भी सात निश्चय पार्ट 03 के तहत रोजागार के लिए 05 लाख 70 हजार महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की राशि दी जा चुकी है. इन्हें रोजगार बढ़ाने के लिए 02 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि भी दी जायेगी. उन्होंने कहा कि कटिहार जिले में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना कर नये उद्योग लगाये जायेंगे. डेयरी को बढ़ावा देने के लिए, गांवों में दूध उत्पादक समिति का गठन व सभी 231 पंचायतों में सुधा दूध बिक्री केंद्र खोला जायेगा. सभी 16 प्रखंडों में आदर्श विद्यालय व डिग्री कॉलेज की स्थापना की जायेगी. सभी 16 सामुदियक स्वास्थ्य केंद्रों को विशिष्ट अस्पताल व सदर अस्पताल को अति विशिष्ट अस्पताल बनाया जायेगा. कटिहार जिले में खेलों के लिए सेंट्रल ऑफ एक्सलेंस की स्थापना की जायेगी व सातवां सबका सम्मान जीवन आसान निश्चय के तहत लोगों के तहत कठिनाइयों को दूर कर साकारी लाभ लेने को आसान बनाया जायेगा. अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी मुख्यमंत्री द्वारा किये जा रहे कार्यों को सराहा व उनके संकल्पों को दुहराते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का सर्वांगीन विकास हुआ है तथा आगे भी उनके मार्गदर्शन में बिहार आगे बढ़ता रहेगा. कार्यक्रम को मंत्री विजय कुमार चौधरी, पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, स्थानीय विधायक निशा सिंह, कोढ़ा विधायक कविता देवी, कदवा विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी, बलरामपुर विधायक संगीता देवी, बरारी विधायक विजय सिंह, पूर्व मंत्री निखिल कुमार चौधरी, जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी आदि मौजूद थे. नीतीश के मार्गदर्शन में आगे बढ़ता रहेगा बिहार: सम्राट उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य का निरंतर विकास हुआ है. पहले राज्य में सड़क, पुल-पुलिया सहित आवश्यक संसाधनों की घोर कमी थी. लेकिन स्थिति अब बदल चुकी है. राजधानी पटना से चार घटों में राज्य के किसी भी सुदूरवर्ती इलाकों तक पहुंच संभव हुआ है. बिजली की संकट दूर हुई है. लोगों को मुफ्त में बिजली मिल रही है. पहले राज्य में जहां महज 17 लाख बिजली कनेक्शन थे. अब इसकी संख्या बढ़ कर 02 करोड़ 17 लाख हो चुकी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास के पथ पर अग्रसर था. उनके मार्गदर्शन में आगे भी राज्य के विकास का कार्य अनवरत जारी रहेगा. बढ़ती गयी है नीतीश की लोकप्रियता: विजय संसदीय कार्य एवं एवं जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार लगातार आगे बढ़ता जा रहा है.2005 में मुख्यमंत्री की जो लोकप्रियता थी. वह आज भी बरकरार है. पहले एक दो कार्यकाल में मुख्यमंत्री की लोकप्रियता घटती जाती थी. लेकिन नीतीश कुमार की लोकप्रियता लगातार बढ़ती गयी है. यही वजह है कि आज भी नीतीश कुमार लोगों के दिलों में बसे हुए है. पिछले 20 वर्षों में जिस तरह बिहार का विकास हुआ है. उन्होंने कहा कि बिहार हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है. एनडीए सरकार में कटिहार का हुआ है समग्र विकास: तारकिशोर जनसंवाद को संबोधित करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री व कटिहार सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि 2005 से पहले बिहार की स्थिति सब लोग जानते है. हालांकि नई पीढ़ी के लोग 2005 के पहले के बिहार से अवगत नहीं है. काफी भयावह स्थिति थी. जब से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की सरकार आयी तो बिहार लगातार आगे बढ़ते रहा है. बिहार के समग्र विकास के साथ-साथ कटिहार जिले में भी हर क्षेत्र में विकास हुआ है. मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान भी कटिहार को कई सौगात दिये है. आज कटिहार भी विकसित कटिहार बनने की राह पर है. हर क्षेत्र हुआ है विकास: निशा स्थानीय भाजपा विधायक निशा सिंह ने कार्यक्रम में सभी का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बिहार के विकास को आगे बढ़ाने को लेकर प्रतिबद्ध है. पिछले 20 वर्षों में बिहार लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है. हर क्षेत्र में विकास हो रहा है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन