ePaper

प्रखंड स्तर पर एक भारत श्रेष्ठ भारत का प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित

Updated at : 26 Feb 2026 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड स्तर पर एक भारत श्रेष्ठ भारत का प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित

प्रखंड स्तर पर एक भारत श्रेष्ठ भारत का प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन

मनसाही प्रखंड संसाधन केंद्र मनसाही के सभागार में प्रखंड स्तरीय एक भारत श्रेष्ठ भारत प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. प्रखंड संसाधन केंद्र मनसाही के लेखापाल अरुण कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर अंशु कुमार,आईटीसी कोऑर्डिनेटर नौशाद, मवि हरिप्रसाद के प्रधानाध्यापक कमरुल हक,मध्य विद्यालय एकौना के प्रधानाध्यापक विजय कुमार वर्मा, मध्य विद्यालय बसंतपुर के प्रधानाध्यापक गुरुदेव प्रसाद यादव, शिक्षक राकेश कुमार सिंह, चंद्र किशोर पासवान, कुमार शेखर, प्रणव कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. प्रखंड क्षेत्र के सभी सातों पंचायत के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के वर्ग 9,10,11,12 के छात्र – छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया. भाषण, निबंध, क्विज, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. भाषण प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मरंगी के छात्रा छोटी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रानीपतरा सिंघिया के छात्रा शबनम आरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उउमावि मोहनपुर के आयुष कुमार पटेल वहीं 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय फुलहरा गोरगामा के छात्रा साहेबा खातून द्वितीय स्थान प्राप्त किया. क्विज प्रतियोगिता में प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय फुलहरा गोरगामा की छात्रा साहिन प्रवीण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भेड़मारा के आरजू जारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया. चित्रकला प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भेड़मारा के आरजू जरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर की छात्रा सरिता कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी बीईओ सुमन कुमारी ने समापन के अवसर पर सभी प्रथम, द्वितीय प्रतिभागी को पुरस्कार स्वरूप शिल्ड एवं मेडल देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर कमल घोष, गौरव सियोरन आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन