अगले पांच वर्षों में विकसित राज्यों की श्रेणी में आयेगा बिहार: नीतीश

अगले पांच वर्षों में विकसित राज्यों की श्रेणी में आयेगा बिहार: नीतीश
– समृद्धि यात्रा के क्रम में कटिहार पहुंचे मुख्यमंत्री- 229 करोड़ की लगात से 257 योजनाओं उद्घाटन – 181 करोड़ की लागत से 186 योजनाओं का शिलान्यास किया राज किशोर, कटिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत गुरुवार को कटिहार जिले में 229 करोड़ की लगात से 257 योजनाओं का उद्घाटन व 181 करोड़ की लागत से 186 योजनाओं का शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री सबसे पहले कृषि उत्पादन बाजार समिति प्रांगण में योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया. इसके बाद वे सड़क मार्ग से प्राणपुर प्रखंड के बरझल्ला पंचायत पहुंचे. यहां वे कई गतिविधियों में व शामिल हुए तथा जन संवाद में शामिल आमलोगों को संबोधित करते हुए बिहार के विकास को लेकर अपने किये गये कार्यों को साझा किया. बरझल्ला पंचायत में जन संवाद को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा, वर्ष 2005 से पहले की स्थिति से राज्य के सभी लोग वाकिफ हैं. राज्य में लड़ाई-झगड़ा होता था. सड़क, पुल-पुलिया, बिजली, अस्पताल कहीं कुछ नहीं था. सत्ता में के आने के बाद सभी धर्म-जाति के लोगों के विकास को अहमितय दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले पांच वर्षों में बिहार का और अधिक विकास होगा. सभी क्षेत्रों में विकास को अहमियत दी जा रही है. इससे अगले पांच वर्षों में बिहार देश के श्रेष्ठ विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के सभी जिले में सात निश्चय पार्ट 03 पर काम हो रहा है, उसी के तहत कटिहार में भी सात निश्चय पार्ट 03 के तहत रोजागार के लिए 05 लाख 70 हजार महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की राशि दी जा चुकी है. इन्हें रोजगार बढ़ाने के लिए 02 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि भी दी जायेगी. उन्होंने कहा कि कटिहार जिले में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना कर नये उद्योग लगाये जायेंगे. डेयरी को बढ़ावा देने के लिए, गांवों में दूध उत्पादक समिति का गठन व सभी 231 पंचायतों में सुधा दूध बिक्री केंद्र खोला जायेगा. सभी 16 प्रखंडों में आदर्श विद्यालय व डिग्री कॉलेज की स्थापना की जायेगी. सभी 16 सामुदियक स्वास्थ्य केंद्रों को विशिष्ट अस्पताल व सदर अस्पताल को अति विशिष्ट अस्पताल बनाया जायेगा. कटिहार जिले में खेलों के लिए सेंट्रल ऑफ एक्सलेंस की स्थापना की जायेगी व सातवां सबका सम्मान जीवन आसान निश्चय के तहत लोगों के तहत कठिनाइयों को दूर कर साकारी लाभ लेने को आसान बनाया जायेगा. अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी मुख्यमंत्री द्वारा किये जा रहे कार्यों को सराहा व उनके संकल्पों को दुहराते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का सर्वांगीन विकास हुआ है तथा आगे भी उनके मार्गदर्शन में बिहार आगे बढ़ता रहेगा. कार्यक्रम को मंत्री विजय कुमार चौधरी, पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, स्थानीय विधायक निशा सिंह, कोढ़ा विधायक कविता देवी, कदवा विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी, बलरामपुर विधायक संगीता देवी, बरारी विधायक विजय सिंह, पूर्व मंत्री निखिल कुमार चौधरी, जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




