ePaper

Bihar Flood: बिहार में गंगा, कोसी बरंडी और कारी कोसी का जलस्तर डेंजर लेवल से ऊपर, अब इन गांवों बाढ़ से मचा हाहाकर

Updated at : 23 Sep 2024 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
कटिहार में बाढ़

कटिहार में बाढ़

Bihar Flood: कोसी नदी के कुरसेला रेलवे ब्रिज पर सोमवार की सुबह जलस्तर 31.25 मीटर दर्ज की गयी. दोपहर में यहां का जलस्तर बढ़कर 31.27 मीटर हो गया है.

विज्ञापन

Bihar Flood: बिहार के कटिहार जिले के सभी प्रमुख नदी यथा गंगा, कोसी, बरंडी व कारी कोसी के जलस्तर में सोमवार को भी वृद्धि जारी रही. पिछले 24 घंटे में इन प्रमुख नदियों के जलस्तर में 15 से 35 सेंटीमीटर वृद्धि दर्ज की गयी है. बरंडी का जलस्तर एनएच 31 डूमर में लाल निशान से 142 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. दूसरी तरफ कोसी नदी का जलस्तर रेलवे ब्रिज पर खतरे के निशान से 127 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है.

गंगा नदी का जलस्तर में बढ़ोतरी

रविवार को जारी बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल की रिपोर्ट के मुताबिक गंगा नदी का जलस्तर काढ़ागोला घाट पर बढ़ रही है. यहां का जलस्तर लाल निशान से 116 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. इस नदी का जलस्तर रामायणपुर में 43 सेंटीमीटर लाल निशान से ऊपर बह रही है. कारी कोसी नदी का जलस्तर चेन संख्या 389 पर खतरे के निशान से 58 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने से कुरसेला, मनिहारी, अमदाबाद, बरारी, प्राणपुर, फलका आदि प्रखंड के कई गांवों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है. इस बीच बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल से मिली रिपोर्ट के मुताबिक गंगा नदी का जलस्तर रामायणपुर में सोमवार की सुबह में 27.95 मीटर दर्ज किया गया.

Also Read: Bihar Weather: बिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए अगले तीन दिन ज्यादा कष्टकारी, जानें वज्रपात के साथ भारी बारिश का लेटेस्ट अपडेट

गांवों बाढ़ से मचा हाहाकर

दोपहर में यहां का जलस्तर बढ़कर 27.99 मीटर हो गया है. इसी नदी के काढ़ागोला घाट पर सुबह में जलस्तर 31.00 मीटर दर्ज किया गया है. जबकि दोपहर में यहां का जलस्तर बढ़कर 31.03 मीटर हो गया है. कोसी नदी के कुरसेला रेलवे ब्रिज पर सोमवार की सुबह जलस्तर 31.25 मीटर दर्ज की गयी. दोपहर में यहां का जलस्तर बढ़कर 31.27 मीटर हो गया है. बरंडी शांत है तथा कारी कोसी नदी के जलस्तर में भी वृद्धि जारी है. बरंडी नदी का जलस्तर एनएच 31 डूमर के पास सोमवार की सुबह में 31.82 मीटर था. इसी दिन दोपहर में यहां का जलस्तर 31.82 मीटर ही रहा है. जबकि कारी कोसी नदी का जलस्तर चेन संख्या 389 पर सोमवार की सुबह में 29.05 मीटर था. दोपहर में यहां का जलस्तर बढ़कर 29.09 मीटर हो गया है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन