बीईओ को मिला प्रशासनिक उप संवर्ग का कार्यकारी प्रभार

बीईओ को मिला प्रशासनिक उप संवर्ग का कार्यकारी प्रभार
– शिक्षा विभाग की अधिसूचना जारी, उच्चतर जिम्मेदारी मिलने से प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगा बल बारसोई बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम निर्णय लेते हुए अवर शिक्षा सेवा (प्रा शा) संवर्ग के पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोमताज अहमद को बिहार शिक्षा सेवा (प्रशासन उप संवर्ग) के मूल कोटि के रिक्त पद पर अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी प्रभार प्रदान किया है. इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा 24 फरवरी 2026 को अधिसूचना जारी कर दी गई है. जारी आदेश में बताया गया है कि विभागीय प्रशासन को सुचारु रूप से संचालित करने एवं रिक्त पदों के कारण उत्पन्न कार्यगत बाधाओं को दूर करने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी दी गई है. मोमताज अहमद का नाम अधिसूचना की क्रम संख्या 10 में शामिल है. उच्चतम न्यायालय के निर्णय के अधीन रहेगा आदेश शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कार्यकारी प्रभार माननीय उच्चतम न्यायालय में लंबित सिविल अपील संख्या 4880/2017 सहित अन्य संबद्ध मामलों में पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा. विभागीय निर्देश के अनुसार, कार्यकारी उच्चतर प्रभार ग्रहण करने की तिथि से संबंधित पदाधिकारी को वित्तीय लाभ देय होगा. वेतन निर्धारण एवं अन्य सेवा शर्तें वित्त विभाग के प्रावधानों के अनुरूप सक्षम प्राधिकारी द्वारा तय की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










