पंचायत प्रतिनिधियों को साथ वीडियो कांफ्रेंस से बीडीओ ने दी जानकारी

Updated at : 30 Jun 2025 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधियों को साथ वीडियो कांफ्रेंस से बीडीओ ने दी जानकारी

पंचायत प्रतिनिधियों को साथ वीडियो कांफ्रेंस से बीडीओ ने दी जानकारी

विज्ञापन

बलिया बेलौन विधानसभा चुनाव के पूर्व मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कदवा बीडीओ मुर्शीद अंसारी ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस में बताया की सभी मतदाताओं को मतदाता सूची का पुनरीक्षण कराना जरूरी है. ऐसा नहीं करने पर मतदाता का नाम मतदाता सूची से हट जायेगा. वीडियो कांफ्रेंस से कहा, जुलाई 1987 के पूर्व जन्म होने पर निर्वाचक को अपना जन्म प्रमाणपत्र का साक्ष्य देना होगा. 1987 से 2004 तक जन्म होने वाले को माता-पिता का जन्म प्रमाण पत्र का साक्ष्य देना होगा. चुनाव आयोग द्वारा जन्म प्रमाण पत्र के लिए 11 दस्तावेज को मान्य दिया है. जो मतदाता घर से बाहर प्रदेश में है. वह फार्म भरकर आवश्यक दस्तावेज के साथ ऑनलाइन भी कर सकते हैं. मुखिया संघ अध्यक्ष मेराज आलम ने वीडियो कांफ्रेंस में बीडीओ से जानना चाहा की क्षेत्र में अनपढ़, वृद्ध मतदाता जन्म से संबंधित प्रमाण पत्र का जुगाड कैसे करेंगे. प्रदेश में रह रहे लोगों के पास माता, पिता का जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं होगा. ऐसे में बहुत से मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान में समय पर पूरा करना संभव नहीं है. समय बढ़ाने की मांग की है. शेखपुरा मुखिया प्रतिनिधि एकबाल हुसैन, चनदहर मुखिया प्रतिनिधि सह अधिवक्ता रागिब शजर, मधाइपुर मुखिया असरार अहमद, भौनगर मुखिया सत्यनारायण यादव, बीझारा इनायत राही, बेनी जलालपुर के नाहिद आलम, शेखपुरा मुखिया पति अरब आलम, उनासो पचगाछी मुखिया हाजी एजाजुल हक, निस्ता मुखिया अख्तर आलम, तैयबपुर मुखिया मारूफ अहसन, रिजवानपुर मुखिया तहमीद सद्दाम, शिकारपुर के सहरयार आलम आदि वीडियो कांफ्रेंस में शरीक हो कर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की जानकारी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन