बारसोई बीएओ को आजमनगर व कटिहार का अतिरिक्त प्रभार

Updated at : 07 Mar 2025 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
बारसोई बीएओ को आजमनगर व कटिहार का अतिरिक्त प्रभार

बारसोई बीएओ को आजमनगर व कटिहार का अतिरिक्त प्रभार

विज्ञापन

– रिक्त पद होने के कारण विभागीय कार्य हो रहा था बाधित कटिहार अतिरिक्त प्रभार कटिहार के रहे प्रखंड कृषि पदाधिकारी आजमनगर अनिल कुमार सिंह के 28 फरवरी को सेवानिवृति के बाद डीएओ मिथिलेश कुमार ने बारसोई बीएओ पवन कुमार को आजमनगर एवं कटिहार प्रखंड के लिए अतिरिक्त प्रभार दिया है. सात मार्च 2025 को जारी पत्र के माध्यम से बताया कि अनिल कुमार सिंह के सेवानिवृत होने के कारण आजमनगर एवं कटिहार प्रखंड कृषि पदाधिकारी का पद रिक्त हो गया है. विभागीय कार्य ससमय निष्पादन नहीं हो पा रहा है. जिला कृषि कार्यालय के 5 मार्च 25 को जारी पत्र के द्वारा सम्बंधित प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार देने के लिए संयुक्त निदेशक शष्य पूर्णिया प्रमंडल को अनुरोध किया गया था. लेकिन वर्तमान में संयुक्त निदेशक शष्य पूर्णिया प्रमंडल के द्वारा स्वीकृति की प्रत्याशा में कार्यहित एवं विशेष परिस्थिति में तत्कालीन व्यवस्था के तहत बारसोई प्रखंड कृषि पदाधिकारी पवन कुमार को आजमनगर एवं कटिहार प्रखंड कृषि पदाधिकारी के रूप में प्रभार दिया है. विभाग स्तर से पदस्थापन, प्रभार आदेश निर्गत होने की स्थिति में यह कार्यकारी व्यवस्था स्वत: समाप्त समझी जायेगी. अतिरिक्त पद का वित्तीय लाभ या भत्ता अनुमान्य नहीं होगा. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा. इसकी सूचना सभी सम्बंधित को दी जाय.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन