बलिया बेलौन पुलिस ने 10 शराबियों को किया गिरफ्तार

बलिया बेलौन पुलिस ने 10 शराबियों को किया गिरफ्तार
बलिया बेलौन बलिया बेलौन पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान शराबियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न गांवों से 10 शराबियों को गिरफ्तार किया है. सभी गिरफ्तार शराबियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया, थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन के नेतृत्व में चलाए गये विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की. मिथुन परिहार, अजय दास, रंजीत यादव, रविंद्र यादव, राजीव राय, पंचू सिंह, दिनेश सिंह, बिमल शर्मा, सरया शर्मा सहित कुल 10 लोगों को शराब के नशे की हालत में पकड़ा गया. पुलिस ने सभी का ब्रेथइनलाईजर मशीन से जांच कराया. अल्कोहल की मात्रा पायी गयी. क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्ती अभियान चलाया जा रहा है. शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










