चतुर्थ जिला स्काउट-गाइड रैली में आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति

चतुर्थ जिला स्काउट-गाइड रैली में आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति
– समारोह का डीआरएम ने किया उदघाटन कटिहार प्रवर रेलवे संस्थान परिसर में चल रही चतुर्थ जिला स्काउट एवं गाइड रैली के अंतर्गत रविवार को ग्रेंड कैंप फायर समारोह का आयोजन हुआ. उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक सह जिला अध्यक्ष भारत स्काउट एंड गाइड सुरेंद्र कुमार ने किया. कार्यक्रम के दौरान स्काउट, गाइड, कब-बुलबुल, रोवर एवं रेंजर प्रतिभागियों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गयी. जिन्होंने दर्शकों को बार बार ताली बजाने पर मजबूर कर दिया. रैली के लिए कुल आठ टेंट लगाये गये हैं.120 प्रतिभागी तीन दिनों तक विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में भाग ले रहे है. यह वार्षिक आयोजन रेलवे स्काउट एंड गाइड संगठन द्वारा युवाओं में नेतृत्व, सेवा और अनुशासन की भावना विकसित करने के उद्देश्य से किया जाता है रैली का समापन सोमवार को होग. अपर मंडल रेल प्रबंधक सह उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सीनियर डीपीओ सह मुख्य जिला आयुक्त एपी श्रीवास्तव, सीनियर डीसीएम धीरज चंद्र कलिता, एसीएम सह जिला आयुक्त कुमार जितेंद्र सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. जबकि कार्यक्रम की सफलता में जिला संगठन आयुक्त सुनील कुमार मिश्रा, उप जिला आयुक्त आलोक कुमार, सचिव सामत पावल, जिला प्रशिक्षण आयुक्त अभिषेक कुमार, ग्रुप लीडर जयप्रकाश कुमार सिंह, ओवाईएमएस जिला समन्वयक रोहित कुमार प्रसाद, एचडब्ल्यूबी आरएसएल बीरेंद्र कुमार राम, निलेश कुमार, शिव प्रसाद राय, नैना कुमारी, निभा कुमारी, बुलबुली, अन्नपूर्णा, दीपक कुमार, तनवीर आलम, अंकित कुमार, सुजीत कुमार, महावीर, अमित कुमार, चंचल कुमार, सोनू, मनीष समेत कई अन्य सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




